भागीरथ दिव्यांग सेवा संस्थान के वार्षिकोत्सव में जुटे जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

रुड़की / झबरेड़ा (संस्कार सृजन) बिंडू खरक गांव में भागीरथ दिव्यांग सेवा संस्थान का 39वां वार्षिकोत्सव मनाया गया | इस दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, क्षेत्रवासियों की भीड़ जुटी | कार्यक्रम का शुभारंभ भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने किया | उन्होंने दिव्यांगो का समाज का हिस्सा बताते हुए उनके साथ किसी तरह से भेदभाव न किए जाने का लोगों से आह्वान किया | कहा कि दिव्यांग अपनी मेहनत और जज्बे के दम पर ऊंचाईयों को छू रहे हैं | समाज के उन लोगों के लिए उदाहरण बन रहे हैं जो हाथ-पांव सलामत होने के बावजूद किसी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सके | उन्होंने दिव्यांगजनों को निशुल्क उपचार देने और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए भागीरथ दिव्यांग सेवा संस्थान की भी सराहना की |


जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि भागीरथ दिव्यांग सेवा संस्थान वास्तव में मानव सेवा का बड़ा कार्य कर रहा हैं | उन्होंने दिव्यांगजनों की मेहनत और जज्बे को दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बताया | कहा कि हमें दिव्यांगजनों को देखकर उनसे मूंह नहीं मोड़ना चाहिए न ही उनके साथ किसी तरह से भेदभाव करना चाहिए | विधायक ममता राकेश और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कार्यक्रम में पहुंचे पर्यावरण मित्र शिक्षक अशोक पाल के पर्यावरण संरक्षण अभियान की भी सराहना की | कहा कि दिव्यांगता के बावजूद पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और साक्षरता को लेकर जो जज्बा शिक्षक अशोक पाल के अंदर है उससे दूसरे शिक्षकों और आम लोगों को सीख लेनी चाहिए और राष्ट्र व समाज हित के कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए | इस दौरान संस्थान की ओर से पर्यावरण मित्र शिक्षक अशोक पाल को मोमेंटो देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया | 

कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षक अशोक पाल ने सभी अतिथियों का पेड़ देकर स्वागत किया | साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रवासियों को पेड़ देकर वृक्षारोपण के प्रति जागरूक और प्रेरित किया | अशोक पाल ने कहा कि वह पिछले डेढ़ दशक से पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, साक्षरता को लेकर अभियान चला रहे हैं | सरकार या किसी संस्थान का कोई सहयोग न मिलने के बावजूद वह अब तक जनपद हरिद्वार में 15 हजार से अधिक पौधे रोप चुके हैं | पूरे साल ही निरंतर उनका अभियान जारी रहता है, जबकि दूसरे संगठन जनप्रतिनिधियों से मदद मिलने के बावजूद खास मौकों पर ही वृक्ष रोपते नजर आते हैं | इस दौरान भागीरथ दिव्यांग सेवा संस्थान की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments