जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) रोजाना रात को सोने से पहले गर्म दूध में देसी घी मिलाकर पीने से बॉडी को काफी सारे फायदे पहुंचते हैं। निरोगी जीवन जीना है तो सही आहार जरूरी है। इसलिए आयुर्वेद के कुछ नियम खानपान पर लागू करने की कोशिश करनी चाहिए। इसी में से एक है रोजाना रात को दूध पीना। दूध पीने से ना केवल बॉडी में कैल्शियम की कमी दूर होती है बल्कि ये शरीर के सारे जरूरी न्यूट्रिशन को पूरा करता है। ऐसे में दूध को स्किप करना सेहत के साथ खिलवाड़ करना हो सकता है।
रोजाना रात को सोने से पहले दूध में अगर घी मिलाकर पीते हैं तो ये कुछ खास तरह के फायदे बॉडी को पहुंचाते हैं। तो चलिए जानें दूध में देसी घी मिलाकर पीने से कौन से फायदे होते हैं। दूध में घी मिलाकर पीने की सलाह अक्सर घर की दादी-नानी प्रेग्नेंट महिलाओं को देती हैं। प्रेग्नेंसी के नौंवे महीने में दूध में घी मिलाकर पीने से डिलीवरी आसानी से हो जाती है। वहीं दूध में घी और भी हेल्थ बेनिफिट्स देता है।
कब्ज से राहत
अगर हर सुबह पेट साफ करने का स्ट्रगल करते हैं तो रात को सोने से पहले दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पी लें। ये आंतों में जाकर घी स्टूल को बाहर निकलने में मदद करता है।
डाइजेशन होता है आसान
रात को सोने से पहले गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पीने से डाइजेशन बढ़ता है। घी दूध में मिक्स होकर बॉडी में जाता है तो मेटाबॉलिज्म इंप्रूव होता है और खाने के अंश टूटर तेजी से न्यूट्रिशन अब्जॉर्ब करते हैं। वहीं टॉक्सिंस बॉडी से बाहर निकलने में मदद मिलती है। अच्छी नींद में करता है मदद
गर्म दूध में देसी घी मिलाकर पीने से बॉडी मसल्स और नर्व्स को रिलैक्स मिलता है। वहीं खाने का डाइजेशन भी आसानी से हो जाता है। जिसकी वजह से गहरी नींद आने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करता है
सर्दी-जुकाम होने पर गर्म दूध में घी मिलाकर पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। हालांकि खांसी आने पर इसे ना देने में ही भलाई है। नहीं तो गले में खराश पैदा हो सकती है।
ज्वॉइंट्स पेन में आराम
देसी घी बॉडी में जाता है तो हड्डियों के जोड़ों की जकड़न को कम करता है। जिससे उनमे दर्द कम होता है। साथ ही दूध का कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देने में भी मदद करता है।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments