महापड़ाव:हड़ताली मंत्रालयिक कर्मचारियों की मुख्य सचिव से हुई वार्ता,कल से पुनः आमरण अनशन पर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के कोटा जिलाध्यक्ष रामजीलाल मीणा, महामंत्री विवेक गौड़ व पंकज सोनी ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि महासंघ का महापड़ाव आज 48 वें दिन भी जारी रहा |

प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने बताया कि शनिवार को सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोरा, प्रमुख सचिव हेमंत गेरा की उपस्थिति में मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रमुख मांगो के सभी बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा हुई , वार्ता  सकारात्मक रही |

चौधरी ने कहा कि वार्ता के परिणाम आने तक महापड़ाव जारी रहेगा | रविवार से पुनः मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा आमरण अनशन प्रारम्भ किया जायेगा। प्रदेश प्रवक्ता सुनील मोदी ने कहा कि सरकार द्वारा गतिरोध को समाप्त कर मांगो को लेकर जो वार्तालाप शुरू की है वो स्वागतयोग्य है |

सरकार से हुई वार्ता में राजसिंह चौधरी, कमलेश शर्मा, दिनेश स्वामी, मुकेश मुदगल, अमित जैमन, शामिल हुए। महापडाव को प्रदेश अध्यक्ष राजसिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र दाधीच, प्रदेश कोषाध्यक्ष यतेन्द्र सिंह चौहान,  कोटा जिलाध्यक्ष रामजीलाल मीणा, महामंत्री विवेक गौड़, बारां जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, बूंदी जिलाध्यक्ष चन्दन पंचोली, झालावाड़ से दीपक गुप्ता सहित 33 जिलाध्यक्ष आदि ने संबोधित किया। 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments