कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक सैनी के जन्मदिन पर आयोजित किए विभिन्न कार्यक्रम

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने अपने जन्मदिन की शुरुआत भगवान गढ़ गणेश जी महाराज की सपरिवार दर्शन कर एवं पूजा-पाठ की। पूर्व विधायक सैनी ने रिद्धि सिद्धि के दाता से विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।


तत्पश्चात वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ की सपत्नी संग पूजा-अर्चना की। सैनी ने भगवान भोलेनाथ से मातृशक्ति के सम्मान को सदैव बनाए रखने के लिए प्रार्थना की। पूर्व विधायक सैनी ने गढ़ गौशाला में गाय माता की पूजा-अर्चना कर हरा चारा एवं गुड़ खिलाया। 

राज विलास गार्डन में पूर्व विधायक सैनी के जन्मदिन के उपलक्ष पर नव मतदाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व विधायक सैनी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। नव‌ मतदाता सम्मान समारोह में पूर्व विधायक सैनी व चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी ने नव मतदाताओं को माला पहनाकर एवं शाल ओढाकर सम्मान किया। 

नव मतदाता सम्मान समारोह में 4,000 से अधिक नव मतदाताओं का सम्मान किया गया और साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व विधायक के जन्मदिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

रक्तदान शिविर में रक्तदान वीरों को पूर्व विधायक सैनी, चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष गिरिराज देवंदा के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। पूर्व विधायक ने कहा की रक्तदान कर हम पुण्य कमा सकते हैं। रक्तदान से हम किसी ना किसी की जान बचा सकते हैं। 

स्वस्थ मनुष्य को एक वर्ष में दो बार रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान शिविर में 573 यूनिट एकत्रित हुई। विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक सैनी को जन्मदिवस की बधाई व उपहार दिया। 

इस मौके पर पार्षदों, सरपंचों, दी बार एसोसिएशन चौमूं, टू व्हीलर वर्कर यूनियन, स्टेप यूनियन, ओपीएस यूनियन, श्री श्याम मनुहार सेवा समिति जयपुर, एमजेएफ सेवा समिति, भवन निर्माण सैनी समाज समिति व अन्य संस्थाओं द्वारा पूर्व विधायक सैनी के जन्मदिवस पर 51 व 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। पूर्व विधायक ने सभी का आभार व्यक्त किया। 


इस मौके पर पार्षदगण, सरपंच गण, पंचायत समिति सदस्य, जिला पार्षद, पदाधिकारी, महिला कांग्रेस व यूथ कांग्रेस व हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments