बिपरजॉय राजस्थान में लेकर आया तबाही, बांध टूटा, नहर टूटी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान में आए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं | भारी बारिश के कारण जालोर जिले के सांचौर में बांध टूटने से कई इलाके डूब गए हैं | बांध टूटने से नर्मदा लिफ्ट कैनाल में पानी बढ़ गया | इससे नहर भी टूट गई | अब सबसे अधिक खतरा सांचौर शहर पर मंडरा रहा है | शनिवार रात बांध टूटने की जानकारी मिलते ही पूरे शहर को खाली कराने की कोशिश की जा रही है | मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है |


बाड़मेर और सिरोही में बारिश का कहर - बाड़मेर और सिरोही में भी बीते 36 घंटे से हो रही बारिश से शहरों में पानी नदियों की तरह बह रहा है | जालोर, सिरोही, बाड़मेर में रविवार सुबह भी बारिश का दौर जारी है | इन जिलों के कुछ इलाकों में अब तक 10 से लेकर 13 इंच (एक फुट) तक बरसात दर्ज हो चुकी है |  बिपरजॉय तूफान के कारण सांचौर सहित आसपास के क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है | गुजरात की तरफ से भी यहां बने सुरावा बांध में लगातार पानी आ रहा था | ज्यादा पानी का भराव होने की वजह से शनिवार देर रात बांध टूट गया |

बांध का पानी सांचौर की तरफ बढ़ रहा है | अचानक शहर में पानी आने की जानकारी मिलने के बाद देर रात करीब 2 बजे से लोगों ने बाजार में अपनी दुकानें खाली करना शुरू कर दिया | निचले इलाके के लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कह दिया गया है | सुरावा से पानी हाड़ेतर होते हुए जाजुसन तक पहुंच गया | इसके बाद आगे बन रही भारतमाला एक्सप्रेस वे सड़क के पुल से होते हुए सांचौर की तरफ रात को 4 बजे बढ़ गया था | नर्मदा नहर की सांचौर लिफ्ट कैनाल में ज्यादा पानी आने से वह भी टूट गई है |

बाड़मेर पर बाढ़ का खतरा - जालोर के अलावा सिरोही और बाड़मेर पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है | यहां कई इलाकों में 4-5 फुट तक पानी भर गया है | इसके बाद लोगों को एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की मदद लेकर रेस्क्यू करना पड़ा | मौसम विशेषज्ञ इस चक्रवात को साल 2021 में आए ताऊ-ते तूफान और 1998 में आए चक्रवात से भी ज्यादा खतरनाक चक्रवात मान रहे हैं क्योंकि उस समय राजस्थान में इतनी बरसात नहीं हुई थी | मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने रविवार को भी चक्रवात के प्रभाव से राजस्थान के जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने अलर्ट जारी किया है |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments