सक्षम दिव्यांग सेवा जनजागृति ने सक्षम रथ यात्रा को किया रवाना

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लक्ष्मणगढ़/सीकर (संस्कार सृजन)दिव्यांगों के विकास एवं सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सेवारत संगठन सक्षम(समदृष्टि,क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) द्वारा आज खाटूश्यामजी में दिव्यांग मित्र सम्मान समारोह एवं दिव्यांग जन सेवा जनजागृति रथ यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सक्षम के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो.दयाल सिंह पंवार ने कहा कि हालांकि राजस्थान भामाशाहों की भूमि है परंतु साधनों के साथ साधना को भी सशक्त बनाने की जरूरत है। सक्षम द्वारा दिव्यांग केंद्रों की शुरुआत की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सेवा के साथ उनके जीवन को आसान बनाने के लिए उपकरण भी उपलब्ध कराए जाने चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक दिव्यांग मित्र बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख स्वांत रंजन और क्षेत्र सेवा प्रमुख शिव लहरी ने संबोधित करते हुए सेवा के माध्यम से समाज को सशक्त करने का आह्वान किया तथा कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उद्योगपति श्रीकुमार लखोटिया ने  एक लाख रुपए, जयपुरके डा.इंद्रेश गोयल ने एक लाख रुपए ,जालोर के विवेक श्रवण सिंह राव ने एक लाख ग्यारह हजार रुपए तथा 50,000की राशि गुप्त सज्जन द्वारा दिव्यांग सेवा के लिए समर्पित की गई।


समारोह के अंत में आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बा राम ने सक्षम के दिव्यांग सेवा जनजागृति रथ को ॐ पताका दिखा कर पूरे राजस्थान में भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर  सक्षम के प्रदेश सचिव कुलदीप मिश्र, प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल शर्मा,प्रांत सचिव राजेंद्र धाकड़,अध्यक्ष राजेंद्र धाकड़, प्रांत कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, रक्त बाधित  प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह प्रभारी डा. महावीर सैनी,अखिल भारतीय युवा सह प्रमुख डा.अशोक सोलंकी,क्षेत्रीय संगठन मंत्री कमल कुमार, सीकर जिला अध्यक्ष राधा किशन चोबदार, जिला कोषाध्यक्ष सुखसागर शर्मा, जिलाकार्यसमिति सदस्य प्रह्लाद राय शर्मा एवं संघ विचार परिवार के विश्व हिंदू परिषद, विद्यार्थी परिषद, किसान संघ,विद्या भारती एवं लघु उद्योग भारती सहित अनेक संगठनों के प्रचारकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।सक्षम के दिव्यांग सेवा जनजागृति रथ का पहला पड़ाव आज सीकर मुख्यालय पर हुआ।

रिपोटर:बाबूलाल सैनी 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments