20 जून को बस स्टैंड चौमूँ में होगा भाजपा द्वारा जनाक्रोश सभा का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी नगर एवं देहात कार्यकर्ताओं द्वारा दिनांक 20 जून 2023 को साय 5 बजे जन आक्रोश सभा का आयोजन बस स्टैंड चौमूँ में किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय क़ानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पुनिया, अलवर सांसद बालकनाथ, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया शिरकत करेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा करेंगे। 


जन आक्रोश सभा का आयोजन किसानों से संपूर्ण कर्ज़ माफ़ी का वादा कर की गई वादाखिलाफी, युवाओं के साथ बेरोज़गारी भत्ते का झूठा वादा, पेपर लीक, संविदाकर्मियों को नियमितिकरण का झूठा वादा, मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की बढ़ती घटनाएँ, लम्पी वायरस से कृषकों की गो माता की मृत्यु का मुआवज़ा, बिगड़ती क़ानून व्यवस्था, अनुसूचित जाति और जनजाति पर बढ़ते अत्याचार, नगर पालिका चौमूं में पेयजल पाइप लाइन में घोटाला, घटिया सड़क निर्माण, तिरंगा लाइट में 50 लाख का घोटाला, LED लाइट में घोटाला, अवैध निर्माण के लिए लाखों रुपया की वसूली, बिना क़ानूनी प्रक्रिया अपनाएं NOC के बदले लाखों रुपया की वसूली, सरकारी कर्मचारियों की स्थानांतरण में लाखों रुपये की लूट, भीषण पेयजल से जूझते चौमूँ विधानसभा वासी, मेट्रो का वादा अधूरा, वीर हनुमान जी का बंद पड़ा रोपवे, सीवरेज लाइन की समस्या से जूझता चौमूं, टूटी सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाएँ आदि मुद्दों को लेकर लेकर किया जाएगा। 

विधायक रामलाल शर्मा ने चौमूँ विधानसभा की जनता से अपील करते हुए कहा है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कुशासन, तुष्टिकरण की नीति, जर्जर क़ानून व्यवस्था, बिसलपुर पेयजल योजना, मेट्रो का अधूरा वादा आदि समस्याओं को लेकर जन आक्रोश सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पधारकर प्रदेश की इस गूँगी बहरी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए संकल्पित हो। 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments