अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान गिरी बालकनी, 3 बच्चों समेत 10 घायल व 1 की मौत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

अहमदाबाद (संस्कार सृजन) अहमदाबाद के दरियापुर काडियानाका रास्ते में मंगलवार शाम एक मकान की दूसरी मंजिल की बालकनी का हिस्सा गिर गया। इसके नीचे रथयात्रा के दर्शन के लिए खड़े लोगों में से एक की मौत हो गई, जबकि 3 बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अहमदाबाद के जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा सुबह 7 बजे निकली। शाम 5 बजे तीनों रथ दरियापुर पहुंचे। यहां एक मंदिर के पास तीनों रथ करीब 15 मिनट तक रुके रहे। पूजा-अर्चना के बाद रथ कडियानाका इलाके की ओर रवाना हुए, इसी दौरान पास ही यह हादसा हो गया। हालांकि अब रथयात्रा कडियानाका से रवाना हो गई है।

महानगर पालिका ने बरती लापरवाही - इस हादसे के पीछे अहमदाबाद महानगर पालिका की लापरवाही सामने आई है। रथ यात्रा मार्ग के सभी खतरनाक और जर्जर घरों को नोटिस दिया जाना था, लेकिन जांच के बाद भी इस मकान के लिए कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था। वहीं, जब अभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था, तभी महानगर पालिका की टीम नोटिस लेकर घर पहुंच गई।

अहमदाबाद में देश की दूसरी सबसे बड़ी जगन्नाथ रथ यात्रा - भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मंगलवार को देशभर में निकाली जा रही है। ओडिशा के पुरी में होने वाली रथयात्रा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा अहमदाबाद के जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में होती है। गृहमंत्री अमित शाह ने सुबह जमालपुर जगन्नाथ मंदिर में परिवार समेत मंगला आरती की। 

अहमदाबाद में रथयात्रा सुबह 7 बजे शुरू हुई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाहिंद विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले सुबह 4.30 बजे भगवान को खिचड़ा हुआ। 6.30 बजे भगवान की तीनों मूर्तियों को रथ में विराजमान किया गया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments