अन्नपूर्णा भोजन सेवाओं का किया सुदृढ़ीकरण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लक्ष्मणगढ (संस्कार सृजन) समाज के असमर्थ लोगों को मात्र दस रुपए में भरपेट भोजन सुलभ कराने वाले अन्नपूर्णा भोजनालय का सुदृढ़ीकरण किया गया है। यह भोजनालय लक्ष्मणगढ नागरिक परिषद की ओर से चलाया जा रहा है।  परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं ग्रीन प्लाई समूह के चेयरमैन राजेश मित्तल ने पिछले वर्ष यहां परिषद द्वारा संचालित अन्नपूर्णा भोजनालय के निरीक्षण के दौरान इस प्रकल्प की सेवाओं को अधिकाधिक सुदृढ करने की घोषणा की थी। 


परिषद के अध्यक्ष विष्णु भूत व सचिव निशान्त गोयनका ने बताया कि इस भोजनालय की शुरुआत सात वर्ष पूर्व केवल रोटी-सब्जी से की गई थी। केन्द्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार चरणबद्ध ढंग से परिषद के इस सेवा प्रकल्प का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। वर्तमान में यहां रोटी सब्जी के साथ-साथ रोजाना दाल/कढी, चावल व आचार भी परोसा जाता है। इसी प्रकार डिस्पोजल हटाकर स्टील थाली में भोजन परोसने तथा प्रत्येक रविवार को स्पेशल डाइट देने जैसी सुविधाओं का विस्तार भी बिना कोई शुल्क बढाये किया गया है।  

भोजन सेवा को सतत सुदृढ करने के क्रम में परिषद की ओर से अब 336 लीटर क्षमता का फ्रिज खरीदा गया है ताकि दूध,दही, कच्ची सब्जी आदि सामान की ताजगी बनी रह सके। यह फ्रिज लगभग 36 हज़ार रुपये में क्रय किया गया है। भोजनालय के लिए इसका उपयोग सोमवार से शुरू कर दिया गया। परिषद के स्थानीय अध्यक्ष विष्णु भूत तथा सचिव निशान्त गोयनका ने फीता काटकर इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर सह सचिव सचिन झांकल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप बजाज, सौम्य गोयनका, भोजनालय के मैनेजर सुशील मारोठवाला आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - बाबू लाल सैनी 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments