प्रतियोगिताऐं कौशल विकास में निखार लानें का सशक्त माध्यम है - टाॅंक

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान मे आज ग्रीष्मकालीन अभिरूचि एवं कौशल विकास शिविर हैप्पी होम स्कूल प्रतापनगर में मेंहंदी, ब्यूटीशियन और डांस प्रतियोतिओं का डाॅं. सुशमा अरोडा निदेशक हैप्पी होम संस्थान एवं राकेश टांक सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट के आतिथ्य में आयोजन किया गया।


जिला संगठन आयुक्त स्काउट एवं प्रधान संचालक अभिरूचि शिविर सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुऐ बताया कि शिविर में तीन प्रकार की प्रतियागिताओं का आयोजन किया गया | जिसमें मेंहंदी में विभिन्न प्रकार की मेंहदी मांडणा संभागी छात्राओं और महिलाओं ने किया। मेंहंदी में भरवां,अरेबियन,बाॅम्बे तथा ब्राईडल और फ्री स्टाईल मेेंहदी की प्रतियोगिता का आयोजन किया। 

इसी प्रकार डांस प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर ग्रुप के डांस की प्रतियागिता का आयोजन किया गया | जिसमें एकल, युगल, ग्रुप, साल्सा, हिपअहोप, महिला संगीत, राजस्थानी, फिल्मी गीत और गानों पर प्रतियोगी खूब थिरके। वंही ब्यूटीशियिन प्रतियोगिता की थीम राजस्थानी और ब्राईडल मैकअप रखा गया | जिसमें प्रतिभागियों ने ड्रेसअप के साथ साथ ब्राईडल मैकअप कर केटवाक के साथ ब्यूटी बेटी के रूप में अपना टेलेंट दिखाया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डाॅ सुशमा अरोडा और राकेष टांक ने अदा की । प्रतियागिताओं के दौरान संभागियों से प्रतिभागियों की हौसला अफजाई के लिऐ खूब तालिया बजा बजा कर उनका उत्साह वर्धन किया।

इस अवसर पर मंच से मुख्य अतिथि पद से शिविर में भाग ले रहे संभागियों और प्रतिभागियों को डाॅं सुशमा अरोडा ने कहा कि स्काउट गाइड का नाम सुनते ही जहन में एक सेवा की तस्वीर सामनें आने लगती है और अपनें बाल्यकाल में की गई स्काउटिंग गाइडिंग के के वो लम्हे याद आने लगने है जिन्हे उन्होनें अपनी बाल्यकाल में भरपूर जिया है। उन्होनें सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन को उत्कृष्ट बताते हुऐ सभी के विजय होनें की कामना की।

विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायक पद से संबोधित करते हुऐ राकेश टांक ने कहा कि जीवन की हर प्रतियोगिता अपनें आप के कौशल के विकास में निखार लानें का सषक्त माध्यम होता है यदि जीवन में प्रतियोगिता नही तो न हार कर पता चलता है और न ही जीत का। जीवन में कोई उत्साह ही नही रह जाता है कुछ कर गुजरने के लिऐ हमे प्रतियोगिताओं का सामना करना अपने हौसलों को नई पहचान देनें तथा कामयाबी के शिखर पर पहुँचने में मददगार साबित होता है। यह मंच हमे गुरू ही प्रदान कर सकते है जो कि प्रशिक्षकों और आयोजक मण्डल द्वारा आपको भरपूर प्रदान किया जा रहा है।

शिविर संचालक किशनलाल सालवी ने बताया कि प्रतिभागी विजेताओं को शिविर के समापन समारोह के अवसर पर पुरूस्कृत किया जायेगा। मेंहदी की मधुबाला वीरवाल, डांस की षौभना भटनागर और ब्यूटीशियिन विषय की प्रशिक्षिका ने सभी संभागियों के साथ उपस्थिति रहकर उन्हे तैयार करनें में भरपूर सहयोग किया। आयोजन व्यवस्थाओं में कंचन रंगवानी, डेजी निषा मेषी, प्रेमशंकर सालवी, विशाल गुप्ता ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया। अंत में अतिथियों का आभार किशनलाल सालवी ने किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments