नेत्रहीन छात्र शिवांश ने रचा सफलता का स्वर्णिम अध्याय, हाईस्कूल में हासिल किए 88% अंक

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

हरिद्वार (संस्कार सृजन) सीमित संसाधनों और दृष्टिबाधा जैसी चुनौती के बावजूद अदम्य साहस, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिचय देते हुए घाड़ क्षेत्र के मीरपुर (बहादराबाद) निवासी शिवांश कुमार ने उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।

स्वामी अजरानंद हाईस्कूल, भूपतवाला के छात्र शिवांश ने कुल 500 में से 440 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्णता हासिल की। उनके परिणाम में हिंदी, संस्कृत तथा संगीत जैसे विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, जहाँ उन्होंने ए-वन ग्रेड प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का सशक्त प्रमाण प्रस्तुत किया।

बचपन से नेत्रहीन शिवांश के लिए यह उपलब्धि केवल अंक-सफलता नहीं, बल्कि आत्मबल, संघर्ष और संकल्प का जीवंत उदाहरण है। उनके पिता सिडकुल क्षेत्र में निजी नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ऐसे में सीमित परिस्थितियों के बीच यह सफलता और भी प्रेरणादायी बन जाती है।

विद्यालय के प्रबंधक स्वामानंद महाराज ने शिवांश की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं, अखिल भारतीय नेत्रहीन संघ, दिल्ली से जुड़ी अध्यापिका पूनम राणा ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शिवांश जैसे छात्र समाज में प्रेरणा के दीपक हैं, जो यह सिद्ध करते हैं कि संकल्प के आगे कोई बाधा स्थायी नहीं होती।

शिवांश का लक्ष्य आगे की शिक्षा पूर्ण कर एसएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर एक अधिकारी बनना है। उसकी यह आकांक्षा न केवल व्यक्तिगत उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है, बल्कि समाज के उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करने का साहस रखते हैं।

शिवांश की यह सफलता यह संदेश देती है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की वह ज्योति है, जो जीवन के हर अंधकार को आलोकित कर सकती है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments