ग्रामीण बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल कल से व 15 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन)ग्रामीण बैंकों में नई भर्ती के लिए ग्रामीण बैंक कर्मी 19 व 20 जून को दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। तथा 15 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे


यह जानकारी देते हुए बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक आफिसर्स/एम्पलाईज एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र भींचर ने बताया कि ज्वाइंट फोरम आफ बीओबी संचालित ग्रामीण बैंक यूनियन्स के आंदोलन के चरण में सभी संवर्गों पर नई भर्ती  करने की मांग के लिए 19 व 20 जून को दो दिवसीय हड़ताल में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के अधिकारी कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की राजस्थान के 21 जिलों की 880 शाखाएं ,12 क्षेत्रीय कार्यालय व प्रधान कार्यालय सभी में हड़ताल रहेगी। भींचर ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार नई भर्ती नहीं की जा रही है । वित्तीय वर्ष 2020 में व्यवसाय के आधार पर नई भर्ती कर जून 2021 में नियुक्ति दी गई। तथा बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का वित्तीय वर्ष 2020 के बाद व्यवसाय में 40 प्रतिशत वृद्धि हुई इसी दौरान 856 स्टाफ सेवानिवृत्त हो गया या नौकरी छोड़ गया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार मानव शक्ति का निर्धारण मित्रा कमेटी के अनुसार प्रतिवर्ष व्यवसाय के आधार पर नई भर्ती की जाती है । वर्तमान में बैंक में मित्रा कमेटी के अनुसार स्टाफ की आवश्यकता है। उसका मात्र 50 प्रतिशत स्टाफ ही है जिससे ग्राहकों को अच्छी सुविधा देना संभव नहीं है। ग्रामीण बैंक के संचालक बैंक आफ बड़ौदा के प्रबन्धन द्वारा अनाधिकृत हस्तक्षेप कर तानाशाही नीति से नई भर्ती पर रोक लगा रखी है । उन्होंने बताया कि दो दिवसीय हड़ताल के दौरान बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण की सीकर व नीमकाथाना जिले की 110 शाखाएं व क्षेत्रीय कार्यालय बंद रहेंगे। अगर मांग नहीं मानी जाती है तो आंदोलन के अगले चरण में 15 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।

रिपोर्टर:बाबूलाल सैनी 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments