महापड़ाव:मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ का महापड़ाव आज 46वें दिन भी जारी,पुनः आमरण अनशन पर बैठ सकते हैं कर्मचारी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष रामजीलाल मीणा व कोषाध्यक्ष रमेशचंद मोडा ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि महासंघ का महापड़ाव आज 46 वें दिन भी जारी रहा | 

प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने कहा कि मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले 53 दिन से सामूहिक अवकाश पर है, जिसके कारण सरकारी कामकाज के साथ आमजन को भी भारी परेशानी उठानी पद रही है | इतना होने के बाद भी सरकार नहीं चेत रही है | उन्होंने कहा कि महापड़ाव मांगो के सकारात्मक निर्णय नहीं होने तक जारी रहेगा |

राजस्व के प्रदेशाध्यक्ष अमित जैमन, पंजीयन मुद्रांक, के प्रदेशाध्यक्ष भीखा राम चौधरी, आबकारी के हंस प्रकाश शर्मा वाणिज्यिकर विभाग के हेमाद्रि शर्मा ने कहा कि इन सभी विभागों में काम काज ठप्प पड़ा है | उसके साथ लगभग अन्य विभागों में भी कर्मचारी हड़ताल के कारण कार्य नहीं हो पा रहा है | आज की सभा में हजारों मंत्रालयिक कर्मचारी   उपस्थित रहे |

सभा को विरेंद्र दाधीच, कमलेश शर्मा, राजस्व प्रदेशाध्यक्ष अमित जैमन, कोटा जिलाध्यक्ष रामजीलाल मीणा, कोटा महामंत्री विवेक गौड़, चंदन पंचोली, सतवीर सिंह राजावत, मीणा,नेत्र कमल मुदगल, ठाकुर सिंह, राजकुमारी सोनी,  सुरेन्द्र फौजी, भुनेश्वर शर्मा, राजेश नामा, संपत राम, अशोक गुर्जर, जगदीश चौधरी, कैलाश शर्मा, गगन बाज्या ,उषा शर्मा,  प्रेरणा उपाध्याय, अशोक चौधरी, हिम्मत सिंह शेखावत, बाबूलाल शर्मा आदि ने संबोधित किया। 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments