131 कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ नांगल सिरस में पूर्णाहुति के साथ हुआ सम्पन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) नांगल सिरस के सिद्ध गणपति धाम में चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ की गुरुवार को यज्ञ सम्राट संत चेतन दास महाराज के पावन सानिध्य में महाआरती के साथ पूर्णाहुति हुई। विशाल संत समागम एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

यज्ञाचार्य पं सत्यनारायण शास्त्री माचवा ने बताया कि इस महायज्ञ में पंचमेवा व सर्वोषधियो के मिश्रण की 13 लाख पचास हजार आहुतियां दी गईं। प्रथम कुंड की बोली उदयपुरवाटी के समाजसेवी संदीप सैनी द्वारा लगाई गई।

उपाचार्य पं मदन महाराज यज्ञ ब्रह्मा नीरज वैदिक के सहित 151 विद्वानो ने दक्षिणा प्राप्त कर यज्ञाचार्य व श्री श्री 1008 यज्ञ सम्राट चेतन दास महाराज की जय जय कार की। इस शुभ अवसर पर मंडावा झुंझुनूं के श्री गणेश सर्वदर्शन अखाड़ा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष व अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के धर्माचार्य प्रमुख ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज द्वारा संत चेतन दास महाराज को शॉल ओढाकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

यज्ञ सम्राट फलाहारी बाबा ने बताया कि गो माता की रक्षा का आधार यज्ञ ही है। लिम्पी रोग में जब गो माताये बीमार हुई तब यज्ञ करवाने मात्र से बीमारी भाग गई थी। सब यजमानों से गो माता घर रखने का संकल्प ले। यही यज्ञ का फल है।

इस महायज्ञ में श्री राम महायज्ञ विकास समिति के अध्यक्ष पांचू राम मण्डोलिया, कोषाध्यक्ष लल्लू राम मास्टर, रामेश्वर हरतवाल, भैरू राम शर्मा , समाजसेवी कैलाश शर्मा, दिनेश शर्मा, मोहन भोपलावत, रतन लाल शर्मा, घासी मण्डोलिया, कालू राम मण्डोलिया,छीतर माली,श्रवण देवी (राधे राधे),लक्ष्मण शर्मा (कोतवाल) सहित समस्त यज्ञ समिति, भामाशाह, आस पास के 25 गावो के सहयोग से 21 शालग्रम विवाह व विशाल भण्डारा 131 कुण्डीय महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विद्वानों की विदाई  व जयपुर मण्डल के संत महात्माओं दक्षिणा के साथ विदाई के साथ महायज्ञ सम्पन्न हुआ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments