जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) नगर पालिका पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने राज्य में डाॅ.बी आर अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को सूखा दिवस (Dry day) घोषित किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन भेजा है ।
ज्ञापन में वर्मा ने बताया कि प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा पांच दिवस सूखा दिवस घोषित किए हुए हैं, जो कि क्रमशः 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 30 जनवरी (शहीद दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्र दिवस), 2 अक्टूबर गांधी जयंती व महावीर जयंती है।
वर्मा ने बताया कि भारत रत्न डाॅ.बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का भारत गणराज्य के संविधान निर्माण एवं क्रियान्वयन में अविस्मरणीय योगदान रहा है तथा साथ ही भारतीय गणतंत्र की स्थापना एवं भारतीय संविधान की रूपरेखा निर्माण से क्रियान्वयन तक बाबा साहब के योगदान को दृष्टिगत रखते हुए सम्मान स्वरूप बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर राजकीय अवकाश घोषित है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से पार्षद वर्मा द्वारा 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती को सूखा दिवस घोषित किए जाने की मांग की जा रही है। पुनः पार्षद वर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से राजकीय अवकाश के साथ 14 अप्रैल को जयंती पर राज्य में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाकर सूखा दिवस किए जाने की मांग की।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments