जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
सीकर (संस्कार सृजन) भारतीय सीए संस्थान के अध्यक्ष सीए अनिकेत सुनील तलाटी ने कहा कि भारतीय चार्टेर्ड अकाउन्टेन्टस की अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान हैं। उन्होने कहा कि युवा सीए की सेवा क्षेत्र में विदेशों में बहुत अधिक अवसर प्राप्त हो रहे हैं। तलाटी ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र के सीए सम्पूर्ण देष तथा विदेषों में अपनी सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
अध्यक्ष सीए तलाटी मंगलवार को यहां नवलगढ़ रोड़ स्थित होटल पार्क एवेन्यू रिसोर्ट में सीकर शाखा द्वारा आयोजित ‘‘इन्टरोक्टिव मीट विथ लीडर्स‘‘ कार्यक्रम में शेखावाटी क्षेत्र के चार्टेर्ड अकाउन्टेन्टस को सम्बोधित कर रहे थे। शाखा चेयरमेन सीए अंकित गोयल एवं वाईस चेयरमेन सीए आषीष गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय सीए संस्थान के उपाध्यक्ष सीए रंजीत अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुये कहा कि सीए क्षेत्र में अभी युवाओं के लिये अपार संभावनायें हैं ।शाखा कोषाध्यक्ष सीए अमित मांडिया एवं सीकासा चेयरमेन सीए राजीव लोचन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय सीए संस्थान के केन्द्रिय परिषद के सदस्य सीए प्रकाश शर्मा, सीए अनुज गोयल, सीए राजेन्द्र कुमार, सीए दुर्गेश काबरा, सीए राज चावला, सीए संजीव सिंघल एवं सीए रोहित रूंवाटिया भी उपस्थित रहे।
शाखा के वाई. एम. ई. सी. चेयरमेन सीए अरूण भास्कर ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक सीए सुनील मोर ने अतिथियों का स्वागत किया तथा क्षेत्र के चार्टेर्ड अकाउन्टेन्टस की । गतिविधियों की जानकारी दी । मोर ने अध्यक्ष सीए अनिकेत सुनील तलाटी से सीकर शाखा के नये भवन हेतु भूमि के आंवटन की मांग रखी।
वरिष्ठ सीए डी. डी. शर्मा, सीए प्रहलाद झूरिया, सीए महेश अग्रवाल, सीए राजेन्द्र अग्रवाल व शाखा चेयरमेन सीए अंकित गोयल ने अध्यक्ष को जमीन के प्रस्ताव की स्वीकृति हेतु ज्ञापन दिया। जिस पर अध्यक्ष ने मौके पर ही सहमति प्रदान की। कार्यक्रम के आरम्भ में दीप प्रज्जवल कर शुभारम्भ किया गया। अतिथियों का माला, साफा, शाल व स्मृति चिन्ह सीए मनीष गिनोड़िया, सीए संजय कुमावत, सीए सुनील नाऊवाला, सीए महेन्द्र जालान, सीए अरूण अग्रवाल, सीए आनन्द मोर, सीए कमल तोषनीवाल, सीए मुरारी कान्त अग्रवाल, सीए उदेश घासोलियां, सीए राहुल मोर, सीए रामावतार जोशी, सीए विनोद शर्मा, सीए सिद्वार्थ मोर, सीए कनिका खेतान, सीए आंकाक्षा मोर, सीए बजरंग पूनिया, सीए सीताराम अग्रवाल, सीए विनोद कुमावत, सीए निरंजन अग्रवाल, सीए सत्येन्द्र मुरारका, सीए खेमराज प्रजावत, सीए विशाल शर्मा, सीए श्यामसुंदर चौधरी, सीए संदीप शर्मा, सीए लक्ष्मीनारायण शर्मा, सीए दिनेश अग्रवाल, सीए अभिषेक बोहरा, सीए पंकज खेतान द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शाखा वाईस चेयरमेन सीए आशीष गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा सीए राजीव लोचन शर्मा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम में सीए मनोज चिराणियां, सीए राजेष गोयल, सीए जितेष तोदी, सीए विनीत छिपा, सीए लक्की अग्रवाल, सीए संदीप झूरिया, सीए सुजीत बजाज, सीए अजय गिनोड़िया, सीए आशीष काबरा, सीए राजेष अग्रवाल, सीए भरत चितलांगिया, सीए हितेष सोनी, सीए अंकित सोनी, सीए रूपचन्द कुमावत, सीए कामाक्षां माथुर, सीए निहारिका गहलोत, सीए सांक्षी मोर सहित सीकर, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, पलसाना, रीगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, झुंझुनूं, चिड़ावा, पिलानी, नवलगढ़, चुरू, सरदारशहर आदि क्षेंत्रों से 125 से अधिक चार्टेर्ड अकाउन्टेन्टस ने भाग लिया।
रिपोर्ट : बाबूलाल सैनी
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






.jpeg)
0 Comments