जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
मुंबई (संस्कार सृजन) मुंबई की प्रमुख सामाजिक साहित्यिक संस्था समन्वय संकल्प ट्रस्ट ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार एस बी पोलाजी को सम्मानित किया । बी एल रुईया हाईस्कूल के सेवानिवृत्त कला शिक्षक पोलाजी को एक भव्य समारोह में स्मृति चिह्न , पुष्प गुच्छ , शाॅल व उपहार देकर जीवन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया ।
मालाड स्थित शारदा ज्ञानपीठ इन्टरनेशनल स्कूल सभागृह में आयोजित इस समारोह में वरिष्ठ लेखक भालचंद्र झा , ज्योतिषी श्यामजी , व्यवसायी सुभाष डंगायच , डाॅ महेंद्र चतुर्वेदी , समाजसेवी अश्विनी कुमार जोशी तथा राधेश्याम चौबे प्रमुख वक्ता रहे । समन्वय संकल्प ट्रस्ट के संस्थापक व प्रबंध ट्रस्टी अनिरुद्ध पाण्डेय ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया । समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त उप प्रधानाचार्य शंकरलाल शर्मा ने की तथा सेवानिवृत्त शिक्षक गुलाब सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।
बी एल रुईया हाईस्कूल के पूर्व छात्रों के स्नेह मिलन समारोह में भवन निर्माता मिताराम जांगिड़ , होटल व्यवसायी प्रदीप जैन , मालती सिंह व आर्किटेक्ट अरुण दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया ।
इस अवसर पर फिल्म पत्रकार शांतिस्वरूप त्रिपाठी , नाटककार हरबंस सिंह बिष्ट , कला शिक्षक प्रकाशचंद्र मिश्र और चंद्रशेखर नाईक , शीतला सरोज , महेंद्र दवे , विनेश सिंघल , वरिष्ठ फोटोग्राफर राजेश शाही बादल और ज्योतिषी संगीता गोयल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट : विनोद कुमार दुबे
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments