कार्य में लापरवाही बरतने पर एक सहायक अभियन्ता व दो कनिष्ठ अभियन्ता निलम्बित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन)  जयपुर डिस्कॉम प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए कार्य में लापरवाही बरतने पर  सहायक अभियन्ता-पवस, भिवाड़ी  कालू राम शर्मा एवं कनिष्ठ अभियन्ता भिवाड़ी अभिषेक भारद्वाज व कनिष्ठ अभियन्ता भिवाड़ी लोकेश गुप्ता को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलम्बित किया गया।

प्रबन्ध निदेशक आर.एन.कुमावत ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा-भिवाड़ी में एक इण्डस्ट्रियल प्लाट के उपर से जा रही 11केवी लाईन व 33केवी लाईन की शिफ्टिंग के कार्य की स्वीकृति क्रमशः अधीक्षण अभियन्ता अलवर व संभागीय मुख्य अभियन्ता जयपुर द्वारा जारी की गई थी। इसके लिए निर्धारित एस्टीमेट के अनुसार रीको द्वारा यह कार्य करा कर जयपुर डिस्कॉम को सुपुर्द करना था। जयपुर डिस्कॉम द्वारा निर्धारित एस्टीमेट के अनुसार रीको द्वारा कार्य नही करवाने एवं कार्य में गुणवत्ता का सामान नही लगाने व निर्धारित से कम सामान लगाने के बावजूद भी सहायक अभियन्ता कालूराम शर्मा एवं कनिष्ठ अभियन्ता अभिषेक भारद्वाज व कनिष्ठ अभियन्ता लोकेश गुप्ता द्वारा अनियमितता करते हुए लाईन को टेकओवर कर चार्ज कर दिया गया। 

 इसकी शिकायत मिलने पर अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता-टीएसक्यूसी, जयपुर व अधिशाषी अभियन्ता सतर्कता, जयपुर द्वारा की गई जांच में दोषी पाए जाने पर इन तीनों अभियन्ताओं को निलम्बित किया गया है। भविष्य में जयपुर डिस्कॉम का काई भी कार्मिक कार्य में लापरवाही व अनियमितता बरतेगा तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कार्यवही की जाएगी। 

निलम्बन काल में सहायक अभियन्ता कालूराम शर्मा का मुख्यालय संभागीय मुख्य अभियन्ता, भरतपुर जोन, भरतपुर व कनिष्ठ अभियन्ता अभिषेक भारद्वाज का मुख्यालय अधीक्षण अभियन्ता, टोंक और कनिष्ठ अभियन्ता लोकेश गुप्ता का मुख्यालय अधीक्षण अभियन्ता, दौसा के अधीन रहेगा। 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments