जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) भारत में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे एनीमिया के शिकार हैं। दरअसल, शरीर में खून की कमी को मेडिकल भाषा में एनीमिया (Anemia) कहा जाता है। डॉक्टर्स की मानें तो पौष्टिक आहार की कमी और पीरियड्स के दौरान ज्यादा खून बहने की वजह से व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो सकता है। एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति के शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होने लगती है, जिससे उसे थकान, सिर दर्द, बदन दर्द, चक्कर जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। अगर आप भी एनीमिया की समस्या से जूझ रहे हैं तो कुछ सप्लीमेंट दवाओं के साथ ये दो योगासन करके इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
सूर्यभेद प्राणायाम :-
सूर्य भेदन प्राणायाम के नियमित अभ्यास से शरीर के अंदर गर्मी और ऊर्जा बढ़ती है। जिससे रक्त के विकार तेजी से दूर होते हैं और और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में सहायता मिलती है। इस प्राणायाम का अभ्यास करने पर कफ, खांसी, दमा, साइनस, लंग, हृदय और पाइल्स जैसी समस्याओं में फायदा मिलता है। इसके अलावा इस प्राणायाम को करने से मन शांत होता है और सकारात्मक विचारों का संचार करने में मदद मिलती है।
उज्जाई प्राणायाम :-
योग में ब्रिदिंग एक्सरसाइज को ‘प्राणयाम’ कहा जाता है। उज्जाई प्राणायाम को करने से आपके शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है। जिससे आपका शरीर रोग मुक्त और मजबूत बने रहने के साथ पाचन क्रिया भी बेहतर बनी रहती है। नतीजतन, भोजन से मिले सभी पोषक तत्व शरीर में अच्छी तरह अवशोषित हो जाते हैं। जिससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और एनीमिया की समस्या दूर होती है। इसके अलावा यह प्राणायाम आवाज को सुरीला बनाने के साथ-साथ थाइराइड जैसी बीमारी से भी दूर रखता है ।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments