जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजधानी जयपुर में एक मां ने अपने बेटे की ही हत्या कर दी। इस हत्या का प्लानिंग मां करीब 10 दिन से कर रही थी। हत्या कहां, कैसे और कौन करेगा? पूरी प्लानिंग मां ने पहले ही की। मां अपने बेटे की गंदी हरकतों से परेशान हो चुकी थी। साथ ही सोचा बेटे की मौत हो जाएगी तो कर्जा माफ हो जाएगा। क्लेम मिलेगा, वो अलग। इसी के तहत पहले बेटे की हत्या करवाई। फिर उसका शव हाईवे पर पिकअप के नीचे फेंक दिया। मां समेत कुल छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एडिशनल कमिश्नर (फर्स्ट) कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने बताया कि 25 फरवरी की रात आमेर थाना पुलिस हाईवे पर गश्त कर रही थी। रात करीब 1:15 बजे दिल्ली हाईवे पर राजस्थली रिसॉर्ट के पास एक युवक का शव मिला। हाईवे के साइड रोड पर पड़ी लाश की जांच की गई। पुलिस को समझते देर न लगी कि घटना को एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव फेंका गया है। युवक की पहचान कमलेश अटल (35) निवासी कुंडा कुकस के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए CHC आमेर भिजवाया। पुलिस ने FSL टीम को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए।मास्टर माइंड माँ
शराबी बेटे की हरकतों से परेशान थी मां :-
एडिशनल डीसीपी (नॉर्थ-1) सुमन चौधरी ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि कमलेश अटल इलेक्ट्रिशियन था। काफी समय पहले करंट लगने से वह छत से नीचे गिर गया था। इसके बाद कमर से नीचे के हिस्से में पैरालिसिस हो गया था। कमलेश शराब का आदी था। घरवालों-बच्चों को कमलेश परेशान करने लगा। करीब 2 साल पहले उसकी पत्नी ने कमलेश से परेशान होकर सुसाइड कर लिया था। कमलेश अपनी मां प्रेम देवी, बहन-भाई और बेटा-बेटी के साथ यहां रहता था। शराबी बेटे कमलेश की हरकतों से उसकी मां परेशान थी। शराब पीकर मां-बहन को परेशान करने के साथ कई बार गंदी हरकतें कर चुका था।
किराएदारों को किया मर्डर के प्लान में शामिल :-
ACP (आमेर) चंद्र सिंह रावत ने बताया कि मां प्रेम देवी ने किराएदार सन्नी और ज्ञान सिंह के साथ करीब 10 दिन पहले बेटे कमलेश की हत्या का प्लान बनाया। इसके तहत दिल्ली रोड स्थित फॉर्म हाउस में कमलेश को निपटाने की बात हुई। कमलेश अक्सर उस फॉर्म हाउस में जाता रहता था। इसलिए वहां आसानी से ले जाकर उसको मारा जा सकता था। 25 फरवरी की दोपहर कमलेश फॉर्म हाउस पर गया। उसके पीछे-पीछे किराएदार सन्नी और ज्ञान सिंह भी पहुंच गए। दोनों किराएदारों ने उसे दिनभर शराब पिलाई। कमलेश को शराब के नशे में पूरी तरह धुत कर दिया।
इसके बाद रात करीब 11:30 बजे मास्टरमाइंड मां प्रेम देवी, अपने देवर विरेन्द्र और परिचित सुरेश रैगर की पिकअप गाड़ी से दिल्ली रोड स्थित फॉर्म हाउस पहुंची। पिकअप में ड्राइवर सुरेश रैगर को छोड़कर मां प्रेम देवी और चाचा विरेन्द्र वहां बने कमरे में गए। कमलेश के साथ कमरे में किराएदार सन्नी और ज्ञान सिंह मौजूद थे। मां प्रेम देवी और चाचा विरेन्द्र ने नशे में धुत कमलेश के पैर पकड़ लिए। सन्नी और ज्ञान सिंह ने कमलेश के मुंह पर कंबल डालकर उसके नाक-मुंह को दबाकर मार डाला। इस दौरान किराएदार सन्नी की पत्नी रानी कमरे के गेट के बाहर खड़ी होकर देखती रही।
हत्या को दिया एक्सीडेंट का रूप :-
SHO (आमेर) नंद लाल जाट ने बताया कि हत्या के बाद कमलेश के शव को उठाकर फॉर्म हाउस के बाहर हाईवे पर लेकर आए। कमलेश के शव को परिचित सुरेश रैगर की पिकअप के नीचे बीच रोड पर पटक दिया। इसके बाद सुरेश शव को रौंदता हुआ निकल गया। फिर आरोपी मां और ज्ञान सिंह सुरेश की पिकअप में बैठकर अपने घर आ गए। विरेन्द्र, किराएदार सन्नी और उसकी पत्नी रानी अलग होकर घर पहुंचे। घर वापस लौटते ही किराएदार सन्नी, उसकी पत्नी रानी और ज्ञान सिंह अपना सामान समेटकर रात में अपने गांव निकल गए।
मौत से कर्जा माफ, क्लेम भी मिलता :-
करीब 3 साल पहले परिजनों ने कमलेश के नाम पर बैंक में 4.30 लाख का होम लोन लिया था। जिसे पूरा चुकाने से पहले ही कमलेश के नाम से 5 लाख का होम लोन ओर उठा लिया था। इस दौरान मर्डर का प्लान बना। साथ ही सुरेश रैगर की पिकअप से एक्सीडेंट क्लेम उठाकर आपस में बांटना तय किया था।
पुलिस ने ऐसे किया खुलासा :-
26 फरवरी की सुबह मामले में कमलेश के भाई की तरफ से हत्या का केस दर्ज किया गया। इस दौरान किराएदारों के रातों रात घर से निकलने और मां के हड़बड़ाने पर पुलिस को शक हुआ। मां से पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।
मास्टरमाइंड माँ सहित 6 लोग गिरफ्तार :-
एडि. डीसीपी (नार्थ-1) सुमन चौधरी ने बताया कि हत्या की मास्टरमाइंड मां प्रेम देवी (55) पत्नी मोहनलाल अटल, चाचा विरेन्द्र अटल (32) पुत्र केसरलाल व पिकअप ड्राइवर सुरेश कुमार अटल (38) पुत्र भगवान सहाय निवासी रैगरों का मोहल्ला कूकस, किराएदार सन्नी उर्फ अनिकेत सिंह बघेल (22) पुत्र ललित सिंह बघेल निवासी अनूपपुर (मध्य प्रदेश), ज्ञान सिंह उर्फ झाम सिंह (24) पुत्र मंगल सिंह निवासी डिंडोरी (मध्य प्रदेश) व श्रीमती उर्फ रानी (22) पत्नी नान्नू निवासी बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069
0 Comments