जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) नलिनी फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाग ने बताया कि नलिनी फाउंडेशन, जयपुर द्वारा मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह कार्यक्रम के तहत संस्था के अध्यक्ष शिहान राधे गोविंद माथुर द्वारा मीरा गर्ल्स कॉलेज, आदर्श नगर, जयपुर में बालिकाओं एवं महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की तीन दिवसीय ट्रेनिंग सेशन का आयोजन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें 80 बालिकाओं एवं महिलाओं ने 5 डिग्री ब्लैक बेल्ट धारी शिहान राधे गोविंद माथुर से आत्मरक्षा एवं मानसिक ताकत के लिए प्रैक्टिकल आधार पर बेसिक ट्रैनिंग पूरे जोश एवं उत्साह से ली |
इनमें से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को नलिनी फाउंडेशन की सचिव निकिता शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील ब्योत्रा के साथ मीरा गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डा. चौहान ने ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया |
मीरा गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डा. चौहान ने नलिनी फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया और आगामी समय में भी ऐसा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा | सभी बलिकाओं एवं महिलाओं को सिखलाए गए सभी गुरों को समय अनुसार अभ्यास करते हुए अपना मनोबल बढ़ाने और आत्मरक्षा के लिए स्वावलंबी बनने के लिए कहा | कार्यक्रम के अंत में सुनील ब्योत्रा ने उपस्थित सभी शिक्षिकाओं, बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ प्रिंसिपल का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments