जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की ओर से जन्मदिन के उपलक्ष्य में 4 मार्च को सालासर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस कार्यक्रम को लेकर चौमूं विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओें में भी जबर्दस्त उत्साह है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. श्रवण बराला भी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क कर इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने का आह्वान कर रहे हैं।
गौरतलब है कि वसुंधरा राजे का जन्मदिन 8 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन इस बार जन्मदिन से पहले सालासर धाम में भी जन्मदिन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जयपुर जिले की चौमूं विधानसभा क्षेत्र में भी वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.श्रवण बराला कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बराला क्षेत्र में इस जन्मदिवस कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क साधने के साथ तैयारियों में जुटे हैं।
इसी कड़ी में डॉ.श्रवण बराला ने अपने कचोलिया रोड स्थित स्वाभिमान कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ ही डॉ. बराला ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। डॉ बराला ने बताया की जन्मदिन पर सुबह 7 बजे रिलायंस पेट्रोल पंप चोमू एवं ढोढ़सर गुड़लिया मोड पेट्रोल पंप पर इकट्ठे होकर जाने का कार्यक्रम रखा गया है। डॉक्टर बराला ने सभी ग्राम पंचायत एवं चोमू नगर से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को चलने का आवाहन किया।
इस दौरान रामस्वरूप जांगिड़, मालीराम कुमावत, सोहन शर्मा, रामदयाल जांगिड़, ओमप्रकाश कुमावत, सी.ए शंकर लाल यादव, एडवोकेट विनोद कुमार शर्मा पूर्व बार अध्यक्ष, एडवोकेट चरण सिंह चौधरी, एडवोकेट रतन लाल चौधरी, एडवोकेट राजेंद्र कुमार शर्मा, एडवोकेट महेंद्र सिंह डागर, एडवोकेट जगदीश प्रसाद कुलदीप, महेंद्र शेरावत, उत्तम गोठवाल,चिरंजी लाल कुमावत, कालूराम सेठी, शंकर रूंडला, बृजेश बुनकर, सुरेश जीतरवाल, प्रकाश गोरा, रामधन बराला, मालीराम नटवाडिया, कैलाश नाशना, बाबूलाल बराला, कन्हैयालाल थावरिया, जोधा राम जाट, कजोड़ मल गोरा, श्रवण कुमार रेवाड़, राजू योगी, भगवान सहाय गठाला, पूरणमल रेवाड़, जितेंद्र देवन्दा, बंशीधर जाजोरिया, सोहन डागर, मोहन देवन्दा, कानजी दून, गिरधारी लाल रेवाड़, रतन सिंह बराला, रामनिवास बराला, मनीष बागोरिया, राजू बंजारा, श्रवण लाल बराला, रमेश निठारवाल उपस्थित रहे ।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments