जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम मोरीजा के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में भामाशाह बाबूलाल जांगिड़ भादरिया की ओर से छत पंखा भेंट किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान जगदीश लखेरा ने भामाशाह का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और भादरिया के सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालयों में भामाशाहों के सहयोग से सुविधाओं का विस्तार होता है | साथ ही विद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान होता है।
इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश जांगिड़ ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में किए जाने वाले ऐसे सहयोग से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है एवं विद्यालयों में पर्याप्त सुविधाओं के अवसर बनते हैं। भामाशाह भादरिया ने संस्था में सहयोग का हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपसरपंच सुदर्शन शर्मा, प्राध्यापक लीलाधर शर्मा, कैलाश चंद सेठी, नंदकिशोर बुनकर, वरिष्ठ अध्यापक महेश कुमार वर्मा, अध्यापक कैलाश चंद्र कुमावत, बनवारी लाल शर्मा, शारीरिक शिक्षक श्रवण कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक विजय बुनकर व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments