जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) पं.जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी द्वारा राज्य के 11 बाल साहित्यकारों को एक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा । अकादमी अध्यक्ष इकराम राजस्थानी ने बताया कि अकादमी वर्ष 2022 के राज्य के 11 बाल साहित्यकारों को उनकी बाल साहित्य की रचनाओं के योगदान के लिए सम्मानित करेगी।
इकराम राजस्थानी ने बताया कि प्रत्येक सम्मानित किए जाने बाल साहित्यकार को 11 हजार रु.,मानपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा । उन्होने बताया कि जिन्हे सम्मानित किया जा रहा है इसमें पुस्तक जंगल है तो मंगल है अजमेर के गोविन्द भारद्वाज, डस्टबीन में पेड़ ईंजी.आशा शर्मा बीकानेर को, आत्म कथाओं का गुलदस्ता डॉ. सतीश शर्मा अजमेर को, राजाजी की कथाएं एस. भाग्यम शर्मा जयपुर को, एक वन दो राजा सुनील गज्जाणी बीकानेर को, दादी घर चलो रघुराज कर्मयोगी कोटा को, बच्चों का मन मोईनु़द्दीन कोहरी 'नाचीज बीकानेरी' बीकानेर को, घूमती है धरती डॉ. संदेश त्याग श्री गंगानगर को, गौरया ने घर बनाया जय सिंह आशावत नैनवां बून्दी को, फूलों की घाटी उषा सोमानी चित्तौड़गढ़ को तथा प्रेरणादायक बाल पहेलियां, दीनदयाल शर्मा हनुमानगढ को प्रदान किया जाएगा ।
अकादमी सचिव राजेन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि सम्मानित होने वाले रचनाकारों को जयपुर में एक राज्य स्तरीय समारोह में आमन्त्रित कर सम्मानित किया जाएगा।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments