जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम मोरीजा के रावला चौक में स्थित सीताराम जी के मंदिर में संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव शुक्रवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन विधि विधान के साथ मंडलस्थ स्थापित गणपत्यादि देवताओं की पूजन कर मांगलिक कलशों की पूजन की गई।
मुख्य यजमान गिरधारी लाल लालाणी ने विधि विधान के साथ पूजन कार्य संपन्न करा कर भागवत पोथी को सिर पर धारण किया। इसके बाद कलश व भागवत पोथी यात्रा मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा रथ व गाजे-बाजे के साथ ग्राम के मोहनलाल मंदिर, जोशी मौहल्ले, छतरियावाला कुआं, मौहल्ला तौल्या होते हुए वापस सीताराम मंदिर कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर कलश धारण कर नाचती गाती मांगलिक गीत गाते हुए चल रही थी।यात्रा के मंदिर में पहुंचने पर कथा व्यास पीठ पर भागवत पोथी की स्थापना हुई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भागवत पोथी की पूजा अर्चना कर आरती की।
वृंदावन से पधारे कथावाचक राहुल कृष्ण शास्त्री ने प्रथम दिन कथा करते हुए भागवत पुराण कथा श्रवण के महत्व व मानव जीवन पर प्रभाव विषय पर प्रवचन किया। उपस्थित महिलाओं द्वारा हरिनाम संकीर्तन करते हुए कथा श्रवण का अमृत पान किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व सरपंच कांति प्रसाद जोशी, हंसराज स्वामी, मुरारीलाल अग्रवाल, उपसरपंच सुदर्शन शर्मा, कालूराम गुर्जर, दामोदर प्रसाद मोदी, मुकेश आत्रेय, बाबूलाल जांगिड़, बजरंगलाल अग्रवाल, गोविंद सोनी, मुकेश सोनी,राजेंद्र कुम्हार, बसंत लालाणी ,सत्यनारायण स्वामी, मनीष आत्रेय, मोहित अग्रवाल, शरद आत्रेय, हितेश आत्रेय, महेश झालाणी, बजरंगलाल सोनी, हरीश प्रजापत, नागर पारीक, पं.स.सदस्य सुरेश जांगिड़, सीताराम बागोरिया, खुशाल सामरिया, मन्नालाल मीणा, महेंद्र स्वामी, गौरीशंकर पारीक, अवधेश अंकु सोनी सहित आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments