जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय गणगौरी बाजार, जयपुर में महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की संयोजक डॉ. अनुपमा जौहरी ने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.प्रहलाद सहाय बुनकर की अध्यक्षता में यह कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि हमारे देश में आदि काल से ही महिलाओं का पूर्ण सम्मान है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री जैसे गरिमामय पदों पर महिलाएं आसीन होकर अच्छा कार्य कर चुकी है। राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में राजस्थान सरकार की सबसे बड़ी अधिकारी मुख्य सचिव भी महिला है। डॉ. ममता ने स्वयं सहायता समूह एवं महिला उद्यमिता से आर्थिक सशक्तिकरण के बारे में प्रकाश डालते हुए छात्राओं को मार्गदर्शित किया। वक्ता डॉ. सुलोचना शर्मा ने कहा कि महिलाओं को आगे आकर गरीब शोषित व अशिक्षित महिलाओं को जागरूक कर सामाजिक प्रवाह से जोड़ना चाहिए।
वक्ता डॉ. रेनू सिंह ने महिलाओं के रक्षार्थ बने हुए कानूनों की जानकारी देते हुए महिलाओं को अधिकारों के प्रति सजग व जागरूक रहने के लिए आह्वान किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. प्रहलाद सहाय बुनकर ने कहा कि राष्ट्र के विकास में महिलाएं भी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं । नारी अब अबला नहीं सबला है। कार्यशाला को डॉ. अनुपमा जोहरी, डॉ. शैलेंद्र शर्मा,डॉ. कमलेश डाबरिया, डॉ. महेश मिश्रा एवं डॉ. भंवरी शर्मा ने संबोधित किया।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments