अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जेसीआई बेंगलुरु कॉस्मो द्वारा कार्यशाला का आयोजन एवं मेंस्ट्रुअल कप का वितरण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

बेंगलुरु (संस्कार सृजन) जेसीआई बेंगलुरु कॉस्मो द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आदर्श स्कूल में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। काॅसमो अध्यक्ष दिनेश मरोठी ने उपस्थित नारी शक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि पुरुष का भूत, वर्तमान और भविष्य सभी नारी पर आधारित है और सभी को नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए।


मुख्यवक्ता शोभा रंदेर ने अपने वक्तव्य में महिलाओं को मेंस्ट्रूअल कप के उपयोग के बारे में जानकारी दी और कहा कि मासिक धर्म के समय में एक नारी को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए । महिलाओं को निरंतर योगा, स्विमिंग और कसरत करनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शोभा रंदेर और आदर्श स्कूल की प्राध्यापिका प्रेक्षा का सम्मान किया गया । 

महिला विंग की अध्यक्ष नीलम मुणोत ने स्कूली छात्राओं को नारी के अभिमान और स्वाभिमान के बारे में जागरूक किया । स्कूली छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान मुख्य वक्ता ने किया । मुख्य वक्ता का परिचय श्वेता राखेचा ने दिया । महिला विंग द्वारा स्कूल शिक्षिकाओं को उपहार एवं मेंस्ट्रूअल कप का वितरण किया गया । कार्यक्रम के सफल संयोजन में नीलम मुणोत, हिना जैन, मोनिका जैन, श्वेता राखेचा, अनमोल जैन आदि का विशेष योगदान रहा।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments