अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिली काम को पहचान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम अनंतपुरा में  स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर नेहरु युवा मंडल अनंतपुरा जेतपुरा द्वारा नेहरू युवा केंद्र संगठन जयपुर के मार्ग निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन जिला पार्षद जीतू देवी बुनकर के मुख्य आतिथ्य में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता एएनएम हंसा यादव ने की । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व वार्ड पंच मुरारीलाल खांडल, पूर्व वार्ड पंच दाखा देवी, अखिल भारतीय हरियाणा ब्राह्मण महासभा के मंत्री नांची लाल शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूनम देवी सेन, नरेंद्र कुमार सेन,नेहरु युवा मंडल सचिव पप्पू कुमार शर्मा आदि रहे ।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहरु युवा मंडल अनंतपुरा के द्वारा ग्राम अनंतपुरा की आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकर्ता , सहायिका, आशा सहयोगिनी, एनम, ग्राम साथिन, अन्य सामाजिक महिला वर्करों आदि का ग्राम स्तर पर कोविड के दौरान किए गए कार्यों के लिए व अन्य उत्कृष्ट कार्यों के लिए माल्यार्पण कर व शॉल ओढ़ाकर अतिथियों के द्वारा सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जीतू देवी बुनकर ने कहा कि महिलाओं को अपने हक व अधिकार के लिए आवाज उठानी चाहिए और ग्रामीण विकास के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी लेनी चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को जिला परिषद के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही नेहरू युवा मंडल अनंतपुरा की ओर से किए गए सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम जमीनी स्तर से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं को मोटिवेट करने के लिए वह आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देते हैं। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए जिससे इन कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ता रहे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुरारी लाल ने उपस्थित महिलाओं को महिला अधिकारों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर नांची लाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं आज के समय में पुरुष प्रधान समाज में बराबरी का हक रखती हैं । उन्हें किसी भी काम को छोटा नहीं आंकना चाहिए आज के समय में महिलाएं हर संभव काम कर सकती हैं। कार्यक्रम का संचालन युवा मोटीवेटर नरेंद्र कुमार सेन ने किया | इस अवसर पर श्याम अग्रवाल पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रामबाबू शर्मा आदि उपस्थित रहे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments