जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं के पूर्व विधायक प्रत्याशी एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर हमला बोला है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को एक फर्जी केस के अंदर गिरफ्तार किया है जो दिल्ली के सभी बच्चों के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है क्योंकि शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने शिक्षा विभाग में किए गए कार्यों कि वजह से विश्व के अंदर अपनी पहचान बनाई है और इनकी शिक्षा मॉडल नीति दिल्ली की सरकारी स्कूलों में किए गए बेहतरीन परिवर्तन की वजह से दिल्ली की सरकारी स्कूले भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के अंदर भी फेमस हो चुकी है |
वह दिल्ली की सरकारी स्कूलों के परिणाम हर साल शानदार रहे हैं | यह भारतीय जनता पार्टी को नहीं पचता इसलिए जिस गति से आम आदमी पार्टी बढ़ रही है उसको भारतीय जनता पार्टी कुचलना चाहती है परंतु आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता सच्चे, ईमानदार होने की वजह से भी भारतीय जनता पार्टी उनको खरीद नहीं सकती जिसका जीता जागता उदाहरण है भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार मेयर के चुनाव के अंदर मनोनीत पार्षदों को वोटिंग डालने के लिए कितना दबाव बनाया परंतु माननीय उच्चतम न्यायालय का निर्णय आने के बाद ही आम आदमी पार्टी का मेयर व डिप्टी मेयर बना इसलिए भारत के अंदर भारतीय जनता पार्टी हर कुछ तानाशाही से हासिल करना चाहती है | जनादेश का भी सम्मान नहीं करती यह भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा अहंकार है परंतु लोकतंत्र के अंदर जनता सर्वोपरि होती है इसलिए मनीष सिसोदिया उप मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार के गिरफ्तारी का संपूर्ण कार्यकर्ता विरोध करते हैं |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments