राजभाषायी निरीक्षण समिति ने किया नागालैंड विश्वविद्यालय का निरीक्षण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लुमामी (संस्कार सृजन) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली द्वारा नामित राजभाषायी निरीक्षण समिति का आगमन नागालैंड विश्वविद्यालय, मुख्यालय:लुमामी में हुआ। समिति के सदस्य के रूप में डॉ. एन. गोपू कुमार (संयुक्त सचिव) व डॉ. किशोर कुमार (शिक्षा अधिकारी) उपस्थित रहे। 

सर्वप्रथम नागालैंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जगदीश कुमार पटनायक, कुलसचिव डॉ. अबेमो, संयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. मिथिलेश कुमार सिन्हा के साथ सदस्यों ने लम्बी चर्चा परिचर्चा की। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों व सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। हिंदी अधिकारी आशीष कुमार ने पॉवर पॉइंट प्रस्तुतिकरण कर विश्वविद्यालय में राजभाषा के प्रचार प्रसार को लेकर किये जा रहे प्रयासों से सभी को अवगत कराया। 

हिंदी प्रकोष्ठ के सदस्य ललन कुमार झा व एन्टीपोंग ने बैठक को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई। मंच संचालिका की भूमिका प्रियंका सेंगर (आंतरिक अंकेक्षण अधिकारी) ने निभाई व धन्यवाद ज्ञापन उतपल दुवाराह (उप कुलसचिव) द्वारा किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments