जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान के संगीत प्रेमियों की हौसला अफज़ाई और सराहना के साथ जयपुर कल्चरल सोसायटी द्वारा आज शाम 6 बजे से प्रेस क्लब ऑडिटोरियम, जयपुर में “यादों का कारवां (अहसास-4)” कार्यक्रम आयोजित होगा।
जयपुर कल्चरल सोसायटी अध्यक्ष कंचन आनंद ने बताया कि सोसायटी के निर्देशक साथियों मुकेश पारीक व संजय चंदनानी के सानिध्य में इस कार्यक्रम में जयपुर कल्चरल सोसायटी के ख्यातनाम गायक - गायिकायें सदाबहार युगल तराने प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम के गणमान्य अतिथि उद्यमी नरेंद्र सिंह मेहता, वरिष्ठ नृत्य गुरू और अभिनेत्री उषा श्री, व्यवसायी वासुदेव मोटवानी, राजस्थान देवस्थान बोर्ड के सदस्य बसंत जैन, सामाजिक कार्यकर्त्री ममता शर्मा कार्यक्रम को सुशोभित करेंगे।
यह कार्यक्रम जयपुर कल्चरल सोसायटी के संस्थापक, नामी थियेटर आर्टिस्ट, निर्देशक, अभिनेता स्व. डॉ. आनंद के गंगवार को श्रद्धा सुमन की श्रंखला में है, जिनका लगाया हुआ पौधा पिछले लगभग 40 सालों से संगीत और रंगमंच के क्षेत्र में लहलहा रहा है।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments