जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 11 मार्च 2023 को शनिवार है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 11 मार्च 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |
मेष राशि - जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
वृषभ राशि - पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य नरम गरम बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा चलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि - मानसिक आघात पहुंच सकता है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति है। मानसिक स्वास्थ्य खासकर ठीक नहीं है। प्रेम-संतान की मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। सफेद वस्तु पास रखें।
कर्क राशि - घर में क्लेश दिख रहा है। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी में बाधा का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि रक्तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।सिंह राशि - नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक दिक्कतें आएंगी। भाइयों और मित्रों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक। व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कन्या राशि - मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। अगर आपने कई रूपया-पैसा लगाया तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुटुंबों से तूतू-मैंमैं की स्थिति है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम है। सफेद वस्तु पास रखें।
तुला राशि - मन परेशान रहेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता थोड़ी दिक्कत के साथ होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापार लगभग टीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि - सिरदर्द व नेत्रपीड़ा मिल सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।
धनु राशि - आय में रुक-रुककर बढ़ोतरी होगी। यात्रा में कष्ट का सामना करना पड़ेगा। मन व्यथित रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम दिख रहा है। सफेद वस्तु काली मंदिर में दान करना शुभ रहेगा।
मकर राशि - कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और स्वयं भी सीने में दर्द महसूस करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व संतान मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें और उन्हें सफेद वस्तु अर्पित करें।
कुंभ राशि - मान हानि का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा में कष्ट होगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा व व्यापार भी मध्यम। सफेद वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
मीन राशि - चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069








0 Comments