जगतगुरु कृपालू महाराज की जन्मभूमि पर मुझे कुछ कहना है पुस्तक का हुआ लोकार्पण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उत्तरप्रदेश (संस्कार सृजन) डॉ. रमाकांत क्षितिज की किताब ' मुझे कुछ कहना है ' का लोकार्पण जगतगुरु श्री कृपालू महाराज के भक्ति मंदिर प्रतापगढ़ मनगढ में किया गया | अवधी हिन्दी रचनाओं से सजी यह पुस्तक लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है | विवाह की निमंत्रण पत्रिका को पुस्तक का स्वरूप प्रदान किया है | इस पुस्तक में विवाह से जुड़े रीति रिवाजो परम्पराओ आदि का जिक्र किया गया है | साथ ही अमेठी के संत महात्माओ के साथ साथ मठ मंदिरों की भी जानकारी दी गयी है | डॉ. क्षितिज के बेटे श्रीकांत के विवाह की निमंत्रण पत्रिका कल्याण मुंबई से लेकर अमेठी व आस पास के क्षेत्रों में ख़ूब चर्चित रही |

गौरतलब है कि डॉ. रमाकांत क्षितिज इसके पहले भी कई पुस्तकें लिख चुके हैं | डॉ. रमाकांत कल्याण मुंबई में रहते हुये भी अपनी माटी अपनी संस्कृति संस्कार परम्पराओ से जुड़े आयोजन अमेठी उत्तरप्रदेश व कल्याण मुंबई में करते रहते हैं | 

डॉ. रमाकांत ने कहा कि कान्हा के सनिध्य में जगतगुरु कृपालू महाराज की जन्मस्थाली मनगढ में पुस्तक का लोकार्पण कर बहुत ही सुखद अनुभूति हो रही है | इतने पवित्र स्थल पर पुस्तक का लोकार्पण होना बड़े सौभाग्य की बात है | भक्ति मंदिर के प्रागण में हो रहे पुस्तक के लोकार्पण ने जहाँ भक्तों में पुस्तक के प्रति जिज्ञासा भर दी वहीं डॉ. रमाकांत क्षितिज की पुस्तक को महत्वपूर्ण बना दिया |

लोकार्पण के अवसर पर डॉ. रमाकांत क्षितिज के अलावा राजेंद्र तिवारी, सभाजीत पाण्डेय, संगीता तिवारी, श्रीकांत तिवारी, धन्यजय कहार, आकाश शेट्टी आदि लोग उपस्थिति रहे |

रिपोर्ट : विनोद कुमार दुबे 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments