जन समस्याओं को लेकर आप ने सौंपा अधिकारियों को ज्ञापन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) जन समस्याओं पर आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सिविल लाइंस स्थित सी एम हाउस में अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया । 


आप पार्टी के विनीत शर्मा ने बताया कि पुलिस रिफॉर्म के तहत पुलिसकर्मियों की समस्याएं व मांगे जिससे उनकी कार्यक्षमता व जनता से बर्ताव बेहतर हो सके, झोटवाड़ा ग्रामीण के सरना डूंगर सहित आसपास के गांवो के हजारों किसानों की जमीन में गलत तरीके से मंदिर माफी नोट लगाने से उनकी सारी सरकारी सुविधाये 2005 से बंद होने की समस्या, शास्त्री नगर स्थित 2 दशकों से कई किलोमीटर लंबे लंकापुरी गंदे खुले नाले से परेशान जनता की समस्या, झोटवाड़ा क्षेत्र में 30 साल से लाखो लोगो की आवश्यकता के लिए सेटेलाइट हॉस्पिटल की मांग, शास्त्री नगर के वार्ड 16, 17 में सामुदायिक केंद्र खोलने की मांग पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया । इस दौरान विनीत शर्मा, कुमार भरत, तेज सिंह बोर्डिया, धीरेश जैन, उस्मान खान, चमन प्रजापत आदि मौजूद रहे ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments