चौमूं में पत्थरों की ट्रॉली खाली करते समय हुआ बड़ा हादसा, पत्थरों के नीचे दबने से हुई ट्रैक्टर चालक की मौत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजधानी जयपुर के चौमूं में पत्थरों की ट्रॉली खाली करते समय बड़ा हादसा हो गया जिसमें पत्थरों के नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई | मामला चौमूं में जयपुर रोड स्थित एसडीएम ऑफिस के पास का है | 


पत्थरों से भरी ट्रॉली को खाली करते समय ड्राइवर पर पत्थर गिर गए, जिससे ड्राइवर गंभीर घायल हो गया। लोगों ने गंभीर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कल रात को उसने दम तोड़ दिया। शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। हादसे की सूचना मिलने पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जाँच की । 

मृतक की पहचान सामोद के बंदौल निवासी कैलाश चंद्र (40) पुत्र श्योनाथ जाट के रूप में हुई | पुलिस ने आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक कैलाश जाट के 2 बेटे हैं, जिनमें एक 11वीं कक्षा और दूसरा 9वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments