जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
गुहाला (संस्कार सृजन) श्रीमती चन्दा देवी मोदी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण रैली दौरान आमजन तक अंग्रेजी शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का संदेश पहुंचाया।विद्यालय भवन के मुख्य द्वार से प्रधानाचार्य हजारीलाल सैनी द्वारा शैक्षिक भ्रमण रैली वाहन व छात्र-छात्राओं की टोली को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र की अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित सामाजिक,सांस्कृतिक धरोहर एवं ऋषि मुनियों की ऐतिहासिक तपोस्थली और भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण केन्द्र हंसनला, डेहरा-जोहड़ी के लिए रवाना किया गया।
छात्र-छात्राओं की पैदल रैली विद्यालय से शुरू होकर गुहाला कस्बे के मुख्य बस स्टैंड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,अंबेडकर कॉलोनी होते कांटली नदी की पुलिया के ऊपर से गुजरते हुए ढ़ाणी खुडालिया,नवोड़ी भीलान,राजस्व ग्राम बंधावाला से ग्रामीण क्षेत्र के पर्यटन स्थल हंसनला धाम पहुंची।
रैली दौरान रास्ते में छात्रों ने आमजन में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के संदेश के साथ राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त राजकीय विद्यालयों में दी जाने वाली समस्त सुविधाओ की जानकारी दी तथा पर्यावरण संरक्षण में हर एक व्यक्ति की अहम भूमिका के संबंध में पम्पलेट - पोस्टर वितरण, फ्लेश बोर्ड प्रदर्शन के साथ जागरुकता के लिए बुलंद आवाज़ में लाउडस्पीकर से गगनचुंबी नारों से विशेष संदेश दिया। भ्रमण स्थल पर पहुंचने पर विद्यालय के शिक्षक गणों ने छात्रों को उच्च पहाड़ी स्थित मंदिरों के दर्शन कराए। इसी के साथ यहां कि पुरातात्विक जानकारियों से अवगत करवाया गया।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







0 Comments