जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
नीमकाथाना (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड प्रशिक्षण केन्द्र हंसनला डेहरा-जोहड़ी में स्थानीय विधायक सुरेश मोदी द्वारा सेनेटरी ब्लॉक का उद्घाटन किया गया। विधायक निधि से आठ लाख रुपए लागत से सेनेटरी ब्लॉक कार्य करवाया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम दौरान ग्राम पंचायत डेहरा जोहड़ी सरपंच प्रतिनिधि श्रीराम सैनी, शीशपाल सैनी ने स्काउट व गाइड प्रशिक्षण केन्द्र हंसनला पर विधायक एवं प्रधान प्रतिनिधि विरेन्द्र यादव से पन्द्रह लाख रुपए की लागत से प्रशिक्षण केन्द्र की चारदीवारी निर्माण की घोषणा करवायी गई।
विधायक सुरेश मोदी ने तत्काल उसी समय नवनिर्माण चारदीवारी के लिए प्रधान कोटे से स्वीकृत प्रदान की गई। उद्घाटन समारोह में श्रीमती चंदा देवी मोदी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुहाला के छात्र-छात्राओं ने भी भ्रमण रैली कर अपनी उपस्थिति दी।
इस अवसर पर पीईईओ मदनलाल वर्मा गुहाला, धर्मेंद्र शर्मा नृसिंहपुरी, कानाराम चला, प्रधानाचार्य हजारी लाल सैनी एवं स्काउट प्रशिक्षण दल के छैल बिहारी, गिरधारी लाल डावर,दिलिप तिवाड़ी सहित सैकड़ों ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी देते हुए स्काउट प्रशिक्षण प्रभारी बसंतीलाल सैनी ने बताया कि आज रोवर रैंजर निपुर्ण प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न गांठों, प्राथमिक चिकित्सा उपचार,शिष्टाचार एवं सिंगलिन का प्रशिक्षण दिया गया तथा विधायक महोदय द्वारा शिविर का औचक निरीक्षण कर शिविरार्थियों से शिविर दौरान की जाने वाली गतिविधियों के बारे में भी वार्तालाप किया।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







.jpeg)
0 Comments