जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उत्तरप्रदेश (संस्कार सृजन) विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और उनके गनर की हत्या के मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर विपक्ष को शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में करारा जवाब देते हुए कहा कि माफिया कोई भी हो उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा।
उन्होंने गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद का नाम लिए बगैर कहा कि प्रयागराज की घटना दु:खद है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा माफियाओं को संरक्षण देने का काम किया। अतीक का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि प्रयागराज की घटना के लिए जिम्मेदार माफिया को भी सपा ने विधायक और सांसद बनाने का काम किया था। अपराध इनकी रग-रग में बसा है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नजीर बनी है। इस मामले में भी सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। सरकार माफियाओं को मिट्टी मिलाएगी ही लेकिन किसी को चोरी और सीनाजोरी करने की इजाजत नहीं है। चोरी और सीनाजोरी एक साथ नहीं चलेगी। सरकार ने माफियाओं की कमर तोड़ दी है। सीएम ने कहा कि माफियाओं को समाजवादी पार्टी ने पाला है।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments