जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज ग्राम पंचायत सिंगोदकला में सार्वजनिक निर्माण विभाग से बनने वाली दो सड़कों का शिलान्यास विधायक रामलाल शर्मा और पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव ने किया। सार्वजनिक निर्माण विभाग से स्वीकृत सिंगोदकलाँ से श्रीमाधोपुर सीमारला बॉर्डर तक 900 मीटर लंबाई की 26.01 लाख और सिंगोदकलाँ से खेजरोली सीमा तक 900 मीटर लंबाई की 26.01 लाख रुपयों से उक्त सड़को का निर्माण कार्य पूर्ण होगा।
विधायक रामलाल शर्मा ने शीला पट्टिका का अनावरण कर कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम से पूर्व ग्रामवासियों द्वारा विधायक रामलाल शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों का गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सरपंच कुसुमलता सैनी ने जन प्रतिनिधियों और अथितियों का सम्मान किया।
इस मौके पर सिंगोदकलाँ सरपंच कुसुमलता सैनी, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सैनी, धोबलाई सरपंच रमेश शर्मा, सिंगोदखुर्द सरपंच प्रतिनिधि त्रिलोक लोछीब, पूर्व सरपंच सरदार जाखड़, पवन चोपड़ा, पंचायत समिति सदस्य संपत चौधरी, मदन सिंह शेखावत, कल्याण बागड़ा, शिम्भु सिंह बागड़ा, भवानी शंकर बुनकर, कजोड़ मल चोपड़ा, हुक्माराम चौधरी, नारायण बागड़ा, माली राम बागड़ा, माली राम सैनी ,शिवराम वार्ड पंच, पोखर मर वार्ड पंच, रामेश्वर बागड़ा, मूलचंद चोरियां, विजय सिंह शेखावत, टवर सिंह शेखावत, महेश सेनी, सुंडाराम कलवानिया, सांवर कलवानिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







0 Comments