जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विधायक रामलाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन समस्याओं को लेकर पत्र लिखा है। उन्होने नगर पालिका चौमूं को नगर परिषद बनाने पर आस पास की ग्राम पंचायत को सम्मिलित नहीं करने और राजकीय कन्या महाविद्यालय गोविंदगढ़ के भवन को स्टेडियम के पास ख़ाली पड़ी भूमि पर बनाने के लिए माँग की है।
विधायक रामलाल शर्मा ने पत्र के माध्यम से बताया कि नगर पालिका चौमूं के आस पास स्थित ग्राम पंचायतों के निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन प्रस्तुत कर आग्रह किया है कि यदि नगरपालिका चौमूँ को आगामी बजट में नगर परिषद बनाया जाता है तो इससे हमारी ग्राम पंचायतों को सम्मिलित नहीं किया जाए। वर्तमान में हमारे काम यहीं ग्राम पंचायत में ही संपन्न हो जाते हैं, इसके लिए नगर परिषद बनने पर चौमूँ या जयपुर जाना पड़ेगा।
दूसरी ओर गोविन्दगढ़ में महिला महाविद्यालय के भवन का निर्माण कार्य ग्राम से अत्यधिक दूर करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं जबकि ग्राम के नज़दीक ही काफ़ी सरकारी भूमि ख़ाली पड़ी हुई है। यदि ग्राम से दूर भवन का निर्माण करवाया जाता है तो वो सुरक्षा की दृष्टि से क़तई उचित नहीं होगा तथा अधिकांश अभिभावक अपनी बालिकाओं को निजी महाविद्यालयों में ही भेजने के लिए बाध्य हो जाएंगे। साथ ही आवागमन के साधनों का अभाव होने के कारण गाँव से दूर बिना निजी वाहन के महाविद्यालय में पहुँच पाना संभव नहीं होगा। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से माँग की है कि राजकीय कन्या महाविद्यालय गोविंदगढ़ का भवन स्टेडियम के नज़दीक उपलब्ध भूमि पर भी करवाने के लिए सम्बंधित को निर्देशित की किया जाए और नगर परिषद बनाते समय केवल नगरपालिका क्षेत्र को ही इसमें सम्मिलित किया जाए, आस पास की ग्राम पंचायतों को नगर परिषद से मुक्त रखा जावें।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments