डॉ. शशि थरूर ने किया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान आगाज़

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस राजस्थान द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और अतिथि प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि थरूर, पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य, राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती तथा राजस्थान प्रोफेशनल कांग्रेस की अध्यक्ष रूक्क्षमणी कुमारी की गरिमामय उपस्थिति रही । 

कार्यक्रम में प्रोफेशनल कांग्रेस के बीते पांच सालों की विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक और अन्य गतिविधियों पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रकाश डाला गया | कार्यक्रम के प्रारंभ में रूक्क्षमणी कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया और राजस्थान चैप्टर के लक्ष्यों और कार्यों को प्रस्तुत किया । इसके बाद पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने अपने सेवाकाल के दौरान अनुभवों के आधार पर राज्य सरकार की प्रमुख जनहित की योजनाओं पर विस्तार से वर्णन किया।

पूर्व मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री सलाहकार निरंजन आर्य - राज्य की कांग्रेस सरकार की योजनाएं पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ और जनहितैषी है । इनमे पालनहार, चिरंजीवी तथा इंदिरा रसोई जैसी योजनाएं अदभुत और बेमिसाल है ।विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहते हुए आम आदमी की परेशानियों को समझते हुए योजना निर्माण, बजट व्यवस्था तथा क्रियान्वयन किया गया । अपने पिता को स्मरण करते हुए कई संस्मरण सुनाते हुए आर्य ने परहित के भाव को प्रकट किया । डॉ. थरूर के प्रशंसक होने के नाते उन्होंने निर्धारित समय से अधिक समय दिया और ठेठ देसी अंदाज में भी वक्तव्य दिए ।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती - रेहाना ने बताया की प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को राज्य स्तर पर सुनवाई की जाती है तथा शेष सप्ताह में जिला स्तर पर जनसुनवाई की जाती है । महिलाओं की समस्याओं का निदान समाधान करने के लिए एसएचओ से डीजीपी और मंत्री स्तर तो भी बात की जाती है । चिश्ती ने बताया की उन्होंने महिला आयोग के मोनोग्राम में भी दर्शाए गए चित्र में उदास महिला के स्थान पर उड़ान भरती प्रसन्न महिला का चित्र लगाया है ताकि एक पॉजिटिव सोच उत्पन्न हो सके । महिलाओं के प्रति सद्व्यवहार को पाठ्यक्रम में हिस्सा बनाना चाहिए ताकि शिक्षा के माध्यम से महिला अस्मिता को अक्षुण्ण रखा जा सके । उन्होंने मासिक धर्म के समय कामकाजी महिलाओं को तीन दिन के अवकाश देने की भी पैरवी की ।

लोकसभा सांसद, ऑल इण्डिया प्रोफेसनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि थरूर - डॉ. थरूर ने अपने चिरपरिचित अंदाज में केंद्र सरकार की कुनितियों और बिना सोचे समझे लागू की गई योजनाओं को आड़े हाथों लिया । डॉ थरूर ने एनआरसी, नोटबंदी, जीएसटी, किसान कानून और निजीकरण के बारे में विस्तार से बताया ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments