जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) मातृ शक्ति का सम्मान ही ईश्वर का आशिर्वाद हैं यह बात आज प्रेरणा जनकल्याण संस्था द्वारा पूर्व पार्षद विमला सैनी की 10 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित महिला सम्मान समारोह में मुख्यातिथि पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने कही |
इस अवसर पर नगरपालिका चैयरमेन विष्णु सैनी ने विमला सैनी के नाम से चौमूं में किसी मार्ग का नाम रखने की भी घोषणा की | उन्होंने कहा कि उनका कार्य समाज के लिए सैदव प्रेरणा दायक रहेगा | इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि चौमू के उपखंड अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण ने सम्पूर्ण विधानसभा की कामकाजी महिलाओं के लिए इस प्रकार के आयोजन अपने आप मे महत्वपूर्ण है जिससे मातृशक्ति का उत्साहवर्धन होता हैं और उपखंड अधिकारी ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी |
कार्यक्रम में नवचयनित तृतीय रेक न्यायिक अधिकारी महावीर सैनी,अधिकारी ,कर्मचारि सघठन अध्यक्ष सुरेश सैनी, डॉ रामनारायण यादव, पूर्व चैयरमेन गोविंद नारायण सैनी, सूरजमल ठेकेदार, पूर्व प्रधान अनीता चौधरी, पार्षद रमेश सैनी ,अनिल सैनी, रजनी सैनी, ममता मोदी आदि अथिति उपस्थित रहे |
कार्यक्रम में आनंद मिश्रा, छीतर मल जलथुरिया, मुरलीधर खडोलिया, अर्जुन सिंगोदिया ने विचार व्यक्त किये | कार्यक्रम आयोजक प्रेरणा जनकल्याण संस्था मन्त्री पार्षद धीरेन्द्र सैनी ने संस्था का ब्यौरा दिया | संस्था अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सैनी, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत किया | समारोह के प्रारम्भ में अतिथियों ने विमला सैनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कि कार्यक्रम में सैकड़ो चौमूं विधानसभा क्षेत्र की स्वरोजगार में संघर्षशील महिलाओं के साथ साथ क्षेत्र में विशेष योग्यता धारियों को सम्मानित किया | सभी आगन्तुक अतिथियो ने कार्यक्रम के प्रेरक सनथ संरक्षक विमला सैनी के पति पी के माली का सम्मान किया | कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सैन ने किया |
इस अवसर पर नाथूलाल शेरावत, लक्षत सैनी ,नरेन गोयनका, अश्विन सैनी ,कैलाश ओला ,रामभजन, सुभाष सैनी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान किया |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069









0 Comments