जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) स्व. शिखा माथुर पुत्री राजेश माथुर "हेलक्या" की पुण्य तिथि पर कायस्थ समाज सेवा संस्थान व कायस्थ जनरल सभा, जयपुर की सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में "चौहदवा" विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कायस्थों की बगीची, कल्याण जी का रास्ता, इन्दिरा बाजार, जयपुर में आयोजित किया किया गया । जिसमें कायस्थ समाज एवं सर्व समाज के बन्धुओं ने बढ़ चढ़ कर इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भाग लिया ।
शिविर में 51 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। महात्मा गांधी अस्पताल ने अपनी चिकित्सक दल भेजकर अपनी सेवाएं प्रदान की। श्री श्याम महोत्सव सेवा समिति ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। रक्तदान दाताओं को नलिनी फाउंडेशन की तरफ से उपहार दिये गये।
संस्थान के महासचिव एम बी माथुर ने बताया कि शिविर में समाज के गणमान्य शिहान राधे, गोविन्द माथुर, डॉ राजेन्द्र मोहन माथुर वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, कैप्टन आर. एस. माथुर, दिनेश कुमार माथुर, देवेन्द्र सक्सेना 'मधुकर', गोपी मोहन माथुर, अवध बिहारी माथुर, पुरुषोत्तम माथुर दारोगा, पुरुषोत्तम नारायण माथुर "भैया जी", अनिल माथुर आदि उपस्थित रहे | कायस्थ इंटीग्रेटेड फोरम द्वारा श्री चित्रगुप्त भगवान का वर्ष 2023 का कैलेंडर सभी बंधुओं को सप्रेम भेंट किया गया | रक्तदान शिविर के बाद में भगवान श्री चित्रगुप्त के पोषबडा एवं हलवा का भोग लगाया गया और सभी ने पंगत प्रसादी का आनंद लिया |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







0 Comments