उनियारा में नाथ समाज के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर योगी का हुआ भव्य स्वागत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उनियारा / टोंक (संस्कार सृजन) उनियारा में नाथ योगी समाज के प्रदेश अध्यक्ष के आने पर नाथ योगी समाज के समाजसेवियों व  कार्यकर्ताओं  ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत किया | उनियारा नाथ समाज के कमलेश योगी, महेंद्र योगी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर योगी जो कि सवाई माधोपुर के एक कार्यक्रम में जा रहे थे, उसी दौरान उनियारा पहुंचने पर उनका योगी समाज के लोगों ने उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी के सभी लोगों का माला ,साफा एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत सम्मान किया |


तहसील अध्यक्ष मोहनलाल योगी ने बताया कि इस दौरान वहां मेहंदीपुर बालाजी के महंत एवं युवा अध्यक्ष महावीर योगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर बंसीलाल योगी, संपादक नाथ योगी पत्रिका रूपनारायण योगी, पूर्व जिला अध्यक्ष जयपुर बनवारी योगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश योगी, प्रदेश प्रवक्ता शेर सिंह योगी तथा उपाध्यक्ष बद्री नाथ योगी का सभी लोगों ने साफा दुपट्टा, माला पहनाकर स्वागत किया |

इस दौरान  गिरधरलाल योगी, महेंद्र योगी, कमलेश योगी तथा अन्य समाज के लोगों ने भी उनका सम्मान किया | प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर लाल योगी ने कहा कि राजस्थान में हमारे समाज के 25 लाख नाथ समाज के लोग निवास करते हैं | राजस्थान में इस बार हम लोग 5 टिकट की मांग कर रहे हैं तथा सभी लोगों को एकजुट होकर प्रदेश के मतदान में भाग लेने की अपील कर रहे हैं | सभी युवा मंडल के जगह-जगह मंडल बनाए जा रहे हैं तथा लोगों को एकजुटता का संदेश देने के लिए हम प्रदेश स्तर के दौरे पर निकले हैं ।

रिपोर्ट - अशोक सैनी 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments