जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
नीमकाथाना / जयपुर (संस्कार सृजन) श्रीमती चन्दा देवी मोदी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुहाला में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह प्रधानाचार्य हजारीलाल सैनी की अध्यक्षता एवं सीबीईओ नीमकाथाना राधेश्याम योगी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में देशभक्ति व राजस्थानी लोक गीतों पर थिरकते हुए छात्र-छात्राओं ने दर्शकों का मन मोहा। जिसमें इंस्पायर अवार्ड विजेता मेघा स्वामी, एकता कुमावत, मोनिका सैनी एवं गार्गी पुरस्कार विजेता रीना कुमारी, सोनल सैनी, आशु बोर्ख, अनुप्रिया सैनी सहित कार्यक्रम में प्रतिभागिता निभाने वाली प्रतिभाओं को पुष्प माला एवं प्रतीक चिन्ह, योग्यता प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बेसहारों की आवाज संगठन द्वारा भी विद्यालय संस्था प्रधान एवं प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि बतौर पंचायत समिति सदस्य चौथमल सैनी, प्रतिनिधि मुकेश कुमार, डेहरा सरपंच प्रतिनिधि शीशपाल सैनी, पप्पू मीणा, पवन शर्मा, सुरेश नाटिया, हरफूल सिंह मीणा, बसंती लाल, रणवीर सिंह शेखावत, बद्री प्रसाद सैनी सहित सैंकड़ों अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद उपस्थित रहे।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






.jpeg)

0 Comments