जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) रक्तदान जीवनदान फाउंडेशन के तत्वाधान में क्षेत्रवासियों ने स्व.रामलाल मीणा की पुण्यतिथि पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नाभावाला मे रक्तदान शिविर आयोजित किया | शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ किरोड़ी लाल मीणा पंचायत समिति आंधी, जमवारामगढ़ के जनप्रतिनिधियों सरपंचगण और कार्यकर्ताओं के साथ शिविर में पहुंचे | मुख्य अतिथि ने रक्तदान शिविर आयोजन करने वाले युवाओं के कार्यों को सर्वोत्तम बताया और सम्बोधन में कहां कि दुनिया की सभी चीजें पैदा की जा सकती है लेकिन रक्त पैदा नहीं किया जा सकता यह सर्वोत्तम कार्य निरन्तर चलता रहना चाहिए रक्तदान जीवनदान फाउंडेशन को कभी मेरे सहयोग की किसी प्रकार आवश्यकता हो मैं उसके लिए हमेशा तैयार हूं |
पंचायत समिति आंधी क्षेत्र के लोगों ने अवगत कराया कि इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या नेशनल हाईवे दोसा टू मनोहरपुर है यहां आये दिन दुर्घटना से अकाल मृत्यु हो जाती है अगर मरिजो को सही समय पर ब्लड मिल जाए तो उनका जीवन बचाया जा सकता है | क्षेत्रवासियों ने बाबा के समक्ष दो मांग रखी विद्यालय भवन में एक कक्ष का निर्माण तथा नाभावाला-शेखावाला खरजे वाले बालाजी के सामुदायिक भवन के निर्माण की बाबा ने एक मांग पूरी करने के का आश्वासन दिया |
फाउंडेशन संयोजक मोहन लाल शेखावाला के गुरु रामखिलाडी जी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ रक्तदान किया तथा सियाराम शर्मा नेतावाला निवासी अपने पुत्र और पुत्री के साथ रक्तदान कर युवाओं को अधिक से अधिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया | 200 से ज्यादा युवा रक्तदान शिविर में शामिल हुए तथा 121 युवाओं ने रक्तदान किया | अन्य रक्तवीर साथी समय के अभाव में डोनेशन से वंचित रह गए | रक्तदाताओं को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र श्री कृष्ण भगवान की प्रतिमा तथा कार्यकर्ताओं तथा अन्य रक्तवीरो को ट्रॉफी भेंट की | इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments