जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
पटाया / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है। प्रिया सिंह ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित हुई 39वीं अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। बता दें कि इससे पहले प्रिया सिंह ने तीन बार मिस राजस्थान 2018,19,20 का और एक बार इंटरनेशनल खिताब भी अपने नाम किया।
प्रिया ने बताया कि एक महिला को बॉडी बनाने में पुरूष से ज्यादा डाइट और मेहनत लगती है। ऐसे में उनके परिवार ने उनका साथ दिया। जिसकी वजह से वो आज सफल जिम ट्रेनर है। दो बच्चों की मां प्रिया सिंह घर और जिम दोनों में बैलेंस बना कर चलती हैं। जिसमें उनकी बेटी और पति हमेशा उनका सपोर्ट करते हैं।
मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली प्रिया सिंह की शादी 8 साल में कर दी गयी थी। प्रिया सिंह ने घर की आर्थिक तंगी को देखते हुए काम करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने जिम में नौकरी के लिए अप्लाई किया। जहां प्रिया सिंह की पर्सनैलिटी के चलते उनको नौकरी मिल गयी। इसके बाद दूसरो को देख प्रिया ने जिम में ट्रेनिंग ली और राजस्थान की पहली सफल महिला बॉडी बिल्डर बनी।
उन्होंने बताया कि जिम की ट्रेनिंग के दौरान ही जाना की बॉडी-बिल्डिंग का कॉम्पिटिशन भी होता है। उस वक्त पता चला कि राजस्थान से कोई महिला बॉडीबिल्डर नहीं है। उस वक्त देखा कि स्पोर्ट्स में महिला प्रतिभागियों को इज्जत की नजर से देखा जा रहा था। बस उसकी वक्त से बॉडी बिल्डर बनने के सफर की शुरुआत कर दी थी।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments