Rashifal:आज 23 दिसंबर का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 23 दिसंबर 2022 को शुक्रवार है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 23 दिसंबर 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि -  धीरे-धीरे जोखिम से बाहर आ रहे हैं। लेकिन अभी भी भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें। यात्रा में कष्ट संभव है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। ऊर्जा का स्तर लगभग घटा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि - परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। खासकर कोई शारीरिक रिस्क न लें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि - जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। नौकरी की स्थिति भी अभी मध्यम है। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे पर कोई आक्षेप या आरोप-प्रत्यारोप लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें। प्रेम-संतान व व्यापार शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि - स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं है। शत्रुओं को परास्त करेंगे। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि - भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। ऐसे भी मानसिक तौर पर लो फील करेंगे। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें। विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में रहेंगे। मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि - घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घर में भौतिक सुख-संपदा की स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी। घरेलू सामान खराब होता दिखाई पड़ रहा है, जो कि आपकी मानसिक स्थिति को थोड़ा खराब करेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। रक्तचाप की समस्या हो सकती है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि - नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना उत्तम होगा।

वृश्चिक राशि - धन का निवेश न करें। कुटुंब सुख में बाधा रहेगी। रिश्तेदारों की ओर से खराब समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार मध्यम दिख रहा है।  पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि - बुझा-बुझा सा आप महसूस करेंगे। ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि - मन आशंकित रहेगा। धन का व्यय आपको परेशान करेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा क्योंकि नेत्र पीड़ा या सिरदर्द की समस्या हो सकती है। आंख में चोट या सिर पर चोट लग सकती है। प्रेम-संतान व व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि - आय में आशातीत बढ़ोतरी हो सकती है। धन लाभ के संकेत हैं। लेकिन मानसिक परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य लगभग ठीक है लेकिन कंधे से ऊपर परेशानी हो सकती है। व्यापार आपका लगभग ठीक दिख रहा है। लेकिन मानसिक व शारीरिक कष्ट दिख रहा है। बाकी आर्थिक मामले आपके ठीक रहेंगे। सूर्य को जल देते रहें।

मीन राशि - कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति दिख रही है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके सीने में भी विकार संभव है। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा। 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments