रुक्क्षमणी कुमारी ने मुख्यमंत्री को दिए महिलाओं को लेकर 9 सूत्रीय सुझाव

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान में महिलाओं के हितार्थ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शासन सचिवालय में ली गई प्री बजट बैठक में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रूक्क्षमणी कुमारी ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सुझाव दिए। 

नगरपालिका चौमूं से मनोनीत पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रूक्क्षमणी कुमारी ने इन बिन्दुओं पर सुझाव दिए :-

1. विधवा पेंशन :- वर्तमान में विधवा पेंशन के रूप में दिए जा रहे 500 रुपए को कम बताते हुए इसको कम से कम 3000 रुपए प्रतिमाह पेंशन करने,विधवा पेंशन का सरलीकरण करने की मांग की |

2. विधवा महिला की संतान की संपूर्ण शिक्षा एवं प्रोफेशनल शिक्षा को फ्री की जाए :- विधवा महिला की संतान लड़का हो या लड़की की संपूर्ण शिक्षा एवं प्रोफेशनल शिक्षा को फ्री किए जाने का सुझाव दिया |

3. महिलाओं को आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण :- महिलाओं को आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण हेतु राज्य सरकार को प्रत्येक सरकारी विद्यालय में एक प्रशिक्षणार्थी लगाकर आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने की मांग की | 

4. इलेक्ट्रिक स्कूटियों का वितरण :- कालीबाई स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी योजना में दी जाने वाली स्कूटियों में पेट्रोल की जगह इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाए। क्योंकि अध्ययनरत छात्राएं बेरोजगार होने के कारण स्कूटियों में पेट्रोल डलवाने मे आर्थिक रूप से  सक्षम नहीं होती है। इन स्कूटियों के स्थान पर इलेक्ट्रिक स्कूटियों का वितरण किया जाए। ताकि घर पर उनको चार्ज कर उनको चलाया जा सके।

5. छात्राओं की कॉम्पिटिशन एग्जाम की फीस निशुल्क करें :- छात्राओं की कॉम्पिटिशन भर्तियों में ली जाने वाली फीस नि:शुल्क या मिनिमम 100 रुपए की जाए। ताकि एक गरीब छात्रा विभिन्न  कॉम्पिटिशन एग्जाम में फार्म भर कर प्रतियोगी परीक्षाओं दे सके।

6. महिला प्रेगनेंसी से लेकर डिलीवरी तक की सभी दवाईयाँ फ्री उपलब्ध हों :- सरकार द्वारा महिला प्रेगनेंसी से लेकर डिलीवरी तक सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती है। लेकिन डिलीवरी के समय संपूर्ण दवाई उपलब्ध नहीं होने के कारण 70% दवा बाहर से मंगवाई जाती है | सभी प्रकार की दवाइयां लेबर रूम में उपलब्ध हो और नि:शुल्क  ही उपलब्ध करवाई जाए।

7. महिला कॉलेजों में एक छोटी डिस्पेंसरी की स्थापना हो :- महिला कॉलेजों में एक छोटी डिस्पेंसरी की स्थापना की जाए जिसमें सिर्फ महिला स्टाफ ही लगाया जाए। 

8. स्कूटी योजना की लाभार्थी छात्राओं के घर सौर ऊर्जा का पैनल लगाने के लिए अधिकतम अनुदान दिया जाए : - कालीबाई स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी योजना में जिन बालिकाओं को स्कूटी वितरण की जाती है। उन बालिकाओं को स्कूटी के साथ ही घर पर सौर ऊर्जा का पैनल लगाने के लिए अधिकतम अनुदान देकर उनको कनेक्शन जारी किए जाए। ताकि उन छात्राओं को  पढ़ने के लिए पर्याप्त बिजली मिल सकेगी एवं स्कूटी चार्ज की टेंशन खत्म होगी।

9. विधवा,परित्यक्ता,एकल महिलाओं को स्टूडियो अपार्टमेंट में रिरायती दरों पर फ्लेट आवंटन कराया जाए :- विधवा, परित्यक्ता,एकल महिलाओं को राज्य सरकार की संस्थाओं द्वारा स्टूडियो अपार्टमेंट में रिरायती दरों पर आवंटन कराया जाए,ताकि  अपना जीवन स्वाभिमान के साथ जी सके।

इन सभी सुझावों के माध्यम से रुक्क्षमणी कुमारी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए आगामी बजट में इन्हें लागू करने की मांग की।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments