हनुमान जयंती के अवसर पर श्री वीर हनुमान धाम सामोद में उमड़ा जन सैलाब

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भगवान राम के सेवक और परम भक्त; परम वीर और महाबली; समस्त सद्गुणों की साक्षात् खान; अष्ट सिद्धियों और नव निधियों के स्वामी; तथा ज्ञान के असीम भंडार हनुमानजी का जन्मोत्सव हर गली मोहल्लों के हनुमान मंदिरों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया व भगवान का अभिषेक किया गया और उन्हें नवीन चोला पान और मिष्ठान का भोग लगाया गया। 

मंदिरों में सुन्दर कांड के पाठ व भजन होते रहे। सिद्धपीठ वीर हनु‌मान धाम पर्वत (सामोद) में हनुमानजी को 108 औषधियों युक्त जल से अभिषेक किया गया। चोला चढ़ाया गया व भगवान का फूलों से झुगार किया गया और महन्त जगत गुरु अवध बिहारी देवाचार्य ने आरती उतारी मंदिर परिसर में दिन भर  भजनों एवं सुंदर काड़ हनु‌मान चालीसा पाठों से गुंजायमान रहा |

पूरे दिन यहां श्रद्धालुओ के जत्थे के जत्थे दर्शनों के लिए आते रहे, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हनु‌मानजी द‌र्शन किये | भगवान हनुमानजी श्रीराम के सबसे ज्यादा प्रिय है और हम लोग उनकी पूजा से सब कुछ पा लेना चाहते है इसमें कोई शक नहीं किया जाता श्रद्धा एवं विश्वास के साथ की गई पूजा से सब कुष्ट मिलता है। 

ऐसा ही हनुमानजी की पूजा अर्चना का प्रमुख स्थान है | श्री वीर हनुमान धाम पर्वत (सामोद) जहां हनुमान जी जल्दी ही प्रसन्न होकर हम सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करते है राजस्थान प्रदेश के जयपुर जिले अंतर्गत नांगल भरड़ा एवं सामोद पर्वत की श्रृंखला में श्री वीर हनुमानजी का एक सिद्ध पीठ है जहां लाखों नर नारी उनकी जागग्रत कृपा अनुभव करते आए है। 

राजा रंक, गरीब, अमीर छोटा बडा, ऊंच नीच सभी के लिए वीर हनु‌मान धाम पर्वत के द्वार खुले हैं | प्रतिदिन यहाँ श्रद्धा और भक्ती की नर्मल मदाकिनी प्रवाहित होती देखी गई। दर्शन कर बाबा पर मात्था टेककर अपनी मन्नते मांग रहे थे सुबह चार बजे मन्दिर के पट खोले गए तब से शुरू हुआ भक्तों के हनुमानजी के दर्शनों का सिलसिला जारी रहा ।

इस अवसर पर मंदिर में भव्य छपन्न भोग अर्पण किया एवं रात्री को जागरण, भजनों की प्रस्तुतियों से सैकड़ो पद‌यात्री दर्शनार्थ आये हनुमान जी कलियुग में तत्काल फल देने वाले देवता है | जगत गुरु अवध बिहारी देवाचार्य ने बताया कि हनुमान जयन्ती को लेकर दो मत है-चैत्र पूर्णिमा के अलावा दीपावली से पूर्व चतुर्दशी को भी हनुमान जयंती मनाने का प्रचलन है |

वही दूसरी और शाम को धोलीमण्डी हनुमान मंदिर से मुख्य मार्गो से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में 17 झाँकिया बैंड बाजे और हाथी, घोडो के भारी लबाजमें के साथ निकाली गई शोभायात्रा का मार्गो से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया | शोभायात्रा में स्त्री, पुरुष बच्चों के साथ हजारो लोग शामिल रहे |

रिपोर्ट - बी. एल. भंडारी

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments